Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी का बिल भुगतान न करने वाले 4010 कनेक्शन खंडित , 250 मोटर जब्त 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के जलापूर्ति विभाग वर्ष 2021-22 के पानी के बिल की वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाकर 4010 नल कनेक्शन काट दिए हैं।  इस कार्रवाई के दौरान मनपा 250 पानी की मोटर जब्त 200 मोटर सील किया है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर जोरदार अभियान शुरू है  रहा है.  विपिन शर्मा ने किया है।
इस वसूली अभियान के तहत नल कनेक्शन काटने, जलापूर्ति बंद करने, पानी की मोटर जब्त करने, पंप रूम सील करने, आदि की कार्रवाई की जा रही है। मनपा द्वारा 200 पंप रूम को सील कर दिया गया है। मनपा की ओर से पानी के बिल की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। बकाया राशि का भुगतान किये बिना नल कनेक्शन काटे जाने पर जोड़ने वाले ग्राहकों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की जायेगी तथा पाइप कनेक्शन को बन्द करने, सम्पत्ति को जब्त करने एवं सील करने की स्थायी कार्यवाही की जायेगी।  मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पानी के बिलों का तुरंत भुगतान करें और मनपा को सहयोग करें।  बकाये का भुगतान कर उनके खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचें।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई कार्ड ने फेस्टिव ऑफ़र 2022 के शुभारंभ की घोषणा की

Aman Samachar

निर्माणाधीन दो मंजिली इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत,

Aman Samachar

 रायलादेवी तालाब क्षेत्र में विकास कामों का मनपा आयुक्त ने की समीक्षा 

Aman Samachar

कारदेखो ने दिल्‍ली एनसीआर में अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर और कस्‍टमर सर्विस सेंटर खोला 

Aman Samachar

मोर्चा ,आन्दोलन के मद्देनजर 26 जून तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञ लागू 

Aman Samachar

चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!