Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद में पीट पीटकर युवक की हत्या , पांच आरोपी गिरफ्तार 

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी म्हाडा कॉलोनी इलाके में चायनीज गाड़ी पर देर रात हुए विवाद में 32 वर्षीय युवक की 5 लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी है है।  इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
                 मिली जानकारी के अनुसार अफजल सिद्दीकी के पास म्हाडा कॉलोनी के मेट्रो होटल इलाके में एक चायनीज गाड़ी है। घटना की रात चायनीज गाड़ी का पैसा ले कर शफीक मोहम्मद शेख [32] जा रहा था, उसी दौरान अफजल सिद्दीकी, अफसर सिद्दीकी, बसीर अंसारी, नूर मोहम्मद सिद्दीकी व एक नाबालिक सहित 5 लोगों ने उसे रोककर लात घूंसे से पेट व छाती पर मारा।  मारपीट के कारण शफीक मोहम्मद शेख बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय डॉक्टर  द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल  फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही निजामपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद में इंटरनेट का उचित उपयोग करने की आयुक्त ने दिया गुरुमंत्र 

Aman Samachar

ठाणे जिले में सौ फीसदी फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

अवैध रूप से चल रहे डांसबार, हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई का गृह मंत्री ने सचिव को दिए आदेश

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!