Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

ठाणे [ युनिस खान ] ट्रैफिक सड़कों पर गड्ढों के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर और उसके आसपास के इलाकों में वाहन चालकों व नागरिकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।  इन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी एमएसआरडीसी की है। तत्काल सडकों की मरम्मत कराने एवं मरम्मत होने तक शहर से भारी वाहनों का आवागमन रोकने की राकांपा ने मांग की है। ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे और मनपा में गटनेता नजीब मुल्ला ने नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह में सडकों की मरम्मत नहीं करायी गयी तो राकांपा भारी वाहनों का आवागमन रोकेगी।
सड़कों पर गड्ढों के कारण पिछले कुछ दिनों से ठाणे शहर में यातायात की समस्या बढ़ती जा रही है। यातायात समस्या को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। परांजपे ने कहा कि ठाणे शहर में सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी एमएसआरडीसी ने नहीं निभाया है। रात के अंधेरे में गणेशोत्सव के विसर्जित के समय महापौर की उपस्थिति में पानी भरे गड्ढो को भरने का काम किया गया।राकांपा गट नेता नजीब मुल्ला ने कहा कि कई वर्षों से कोस्टल रोड, फॉरेस्ट रोड, मोघरपाड़ा में पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसआरडीसी , मनपा व पालकमंत्री के समन्वय की कमी के कारण काम ठप है। नजीब मुल्ला ने कहा कि अगर सीएम, एमएमआरडीए, मनपा और पालक मंत्री के स्तर पर निर्णय लिया गया होता, तो कई वर्षों से प्रलंबित परियोजना आगे बढ़ जाती।  ठाणे को आज एक वैकल्पिक सड़क की जरूरत है कोपरी का पुल तैयार है  तो इसे ठाणेकर के लिए खोल दिया जाए। ठाणे में मेट्रो का काम चल रहा है।  ठाणे में फ्लाईओवर पर गड्ढे हो गए हैं ये फ्लाईओवर एमएसआरडीसी के हैं। ठाणे मनपा और एमएसआरडीसी के बीच कोई समन्वय नहीं है एक दूसरे पर उंगलियां उठाते हैं। एमएसआरडीसी राजमार्गों के लिए जिम्मेदार है और मनपा आंतरिक सड़कों के लिए जिम्मेदार है।  शिवसेना के पास MSRDC खाता है और शिवसेना मनपा की सत्ता में है। इसलिए इन गड्ढों के लिए शिवसेना भी जिम्मेदार है। इसलिए ठाणेकर को गड्ढों और ट्रैफिक जाम से मुक्त कराना शिवसेना की जिम्मेदारी है।
हम पालकमंत्री शिंदे मंत्री से अनुरोध करते हैं कि इस पर ध्यान दें और ठाणेकर को यातायात की समस्या से मुक्त करें;  नहीं तो राकांपा के सभी कार्यकर्ता मुलुंड टोल नाका, खरीगावा टोल नाका और गायमुख पर सड़कों पर उतरेंगे और ठाणे में आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar

 नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व क्रिकेट कप के ब्रांड एंबेसडर बने युवराज सिंह 

Aman Samachar

लीग्रैंड एम्पावरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24 के लिए आवेदन खुले

Aman Samachar

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

कोविड 19 के टीकाकरण के लिए नवी मुंबई मनपा पूरी तरह सुसज्ज – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!