Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवी मुंबई में उत्साह पूर्वक 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  केंद्र व राज्य सरकारों के निर्देशानुसार टीकाकरण का छठा चरण यानी 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया है। नवी मुंबई मनपा के वाशी, नेरुल और ऐरोली अस्पतालों में दोपहर 2.30 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ।
           सार्वजनिक अस्पताल वाशी में दीया जॉन हिने, माँसाहेब मिनाताई ठाकरे अस्पताल नेरुल में ऋषिकेश मोंडे और राजमाता जिजाऊ अस्पताल ऐरोली में मुस्कान हंकारे ने केंद्र में पहली खुराक लिया है। नवी मुंबई मनपा ने 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा टीकाकरण योजना पर विशेष बैठक में दिये गये निर्देश के अनुसार आज से 3 अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हो गया है।  शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को टीकाकरण के बारे में सूचित किया गया और विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया।
15 मार्च, 2008 और 15 मार्च, 2010 के बीच पैदा हुए बच्चे टीकाकरण के लिए पात्र हैं। टीकाकरण के लिए आने पर, बच्चों के पास अपनी जन्मतिथि के साथ आधार कार्ड और स्कूल आईकार्ड या इसी तरह के दस्तावेज होना आवश्यक है।नवी मुंबई मनपा के तीन सार्वजनिक अस्पतालों वाशी, नेरुल और ऐरोली में कल 17 मार्च से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।  आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को पहले ही आवश्यकतानुसार टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
नवी मुंबई में 12 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को मनपा के अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों पर नि: शुल्क टीकाकरण किया जाना चाहिए और उनके माता-पिता सावधान रहे और स्कूलों को भी इस संबंध में पहल करनी चाहिए। इस आशय की अपील मनपा आयुक्त बांगर ने की है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना टीकाकरण के लिए 102 निजी अस्पतालों को मनपा ने दी अनुमति 

Aman Samachar

म्हाडा सोसायटियों की समस्या सुलझाकर राकांपा ने नागरिकों को दी राहत  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की CBDC UPI QR इंटरऑपरेबिलिटी सुविधा की शुरुआत

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar

मधुमेह के प्रचलन से खतरनाक रूप से बढ़ रही आंख की समस्याएं – डॉ. एस. नटराजन

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!