Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मुन्ना बिहारी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म अब बन्द कर दबंगई का पोस्ट प्रोडक्शन हैं जारी

भागलपुर , एस आर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म अब बन्द कर दबंगई का पोस्ट प्रोडक्शन जोर शोर के साथ जारी हैं।मुन्ना बिहारी के अभिनय से सजी यह फ़िल्म बहुत जल्द रिलीज की जाएगी।फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अपने अंतिम चरण पर हैं।बिहार के सुंदर लोकेशन पर इस फ़िल्म की शूटिंग की गई।मुन्ना बिहारी ने फ़िल्म के पीआरओ कुमार युडी से बात करते हुए कहा कि यह एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसमें रोमांस,एक्शन,कॉमेडी भरपूर हैं।डॉ. रॉबिन्स सिन्हा के निर्देशन में इस फ़िल्म का निर्माण किया हैं।जो अपने निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।
मुन्ना बिहारी के संग जया पांडेय बतौर मुख्य नायिका दिखेंगी।साथ ही अन्य प्रमुख कलाकारों में ब्रजेश त्रिपाठी, चंदन,रचना,राज बहादुर,कपिल देव,अनिरुद्ध साहनी,अमरजीत,दीनानाथ,अभय शर्मा,समीर अली,शर्मिला गुप्ता, जयंत जल्द,पिंकी,शैलेश सागर व अन्य नजर आयेंगे।फ़िल्म के गीतकार कृष्णा कईचा,शैलेन्द्र कुमार,शैलेश सागर व संजय,संगीतकार शिव मनमोहि,कोरियोग्राफर राकेश रंजन,गायक मुन्ना बिहारी,आलोक कुमार,इंदु सोनाली,खुशबू उत्तम,अमृता दीक्षित,फाइट मास्टर अनिल कुमार,मेक अप मैन रामेंद्र व मोहन,कैमरामैन संजय हैं।मुन्ना बिहारी की यह चौथी भोजपुरी फ़िल्म हैं।जबकि,दो रिलीज फिल्में प्लेटफॉर्म नंबर 2,हमार प्यार कबो ना मिटी व इश्क़ जिंदाबाद आने वाली फिल्म हैं।जिसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

लोक सेवा अधिकार आयोग की कोंकण विभागीय समीक्षा बैठक 1 लाख 41 हजार आवेदनों का निपटारा 

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री के समक्ष आर सी पाटील पिता – पुत्र राकांपा में शामिल 

Aman Samachar

घरोघरी तिरंगा’ कैंपेन के तहत लोकल स्कूलों में अलग-अलग एक्टिविटीज़ 

Aman Samachar

प्रेमजाल में फंसा कर अपहरण करने वाली शातिर महिला समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar

खलनायक बबलू यादव की वापसी कई फिल्मों में आयेंगे नजर

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!