Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

28 हजार की प्रतिबंधित दवा व सिरप जब्त

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के इस्लामपुरा में अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित दवाइयां व सिरप को  अन्न व औषध प्रशासन द्वारा छापेमारी कर बरामद की गई है. औषध निरीक्षक की शिकायत पर निजामपुरा पुलिस ने इस्लामपुरा निवासी राशिद फयाज खान (44) के खिलाफ औषध व सौंदर्य प्रसाधन कायदा कलम 18 क शिक्षा कलम 27 (ब) व 28 (अ) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

             मिली जानकारी के अनुसार औषध निरीक्षक आबा साहेब आनंदराव रासकर को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवंडी के इस्लामपुरा परिसर में स्थित मराठी शाला क्रमांक 9 के नजदीक रहने वाले राशिद फयाज खान बिना अनुमति के ही कोडिन युक्त व प्रतिबंधित दवाइयां बेंच रहा है.औषध व अन्न प्रशासन ठाणे विभाग की टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी कर प्रतिबंधित कप सिरप के 13 बॉटल व प्रतिबंधित दवाई के 2235 टेबलेट व रोक रकम कुल 28 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है. प्रतिबंधित दवाइयां व सिरप बेंच रहे राशिद खान के खिलाफ निजामपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.मामले की तहकीकात सहायक पुलिस निरीक्षक विकास सूर्यवंशी कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

एका ने उन्नत फास्ट चार्जिंग बैटरी समाधान के लिए लॉग 9 के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

मीरा भाईंदर मनपा कोविड अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति में बना आत्मनिर्भर

Aman Samachar

दो करोड़ रूपये के प्रतिबंधित गुटका , पान मशाला के साथ तीन गिरफ्तार 

Aman Samachar

ध्वज दिवस पर निधि जुटाने के उद्देश्य शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

बेलापुर , कलवा मुंब्रा व ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के राजनितिक दल के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने की चर्चा 

Aman Samachar

भारतीय सेना से सेवामुक्त सैन्य टैंकों व तोपों को प्रमुख स्थानों पर स्मारक के रूप में स्थापित करने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!