Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में पांच लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] मादक पदार्थ के  तस्करो पर लगाम लगाने के लिए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया है। जिसके तहत शांतिनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राउत के नेतृत्व में पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
           मुखबिर के माध्यम से पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र पाटिल को सूचना मिली कि भारत परिसर क्षेत्र में एक व्यक्ति चरस बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही दल बल के साथ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र पाटिल ने उक्त जगह पर जाल बिछाकर संदिग्ध व्यक्ति सुमैल मुस्ताक अंसारी (22) को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से कुल 490 ग्राम वजन के चरस मिला। जब्त किये गये चरस की बाजार कीमत 04 लाख 90 हजार के आस पास आंकी गयी है। गिरफ्तार युबक के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

स्‍टरलाइट पावर ने खरगोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट के लिये 1200 करोड़ रुपये का पुनर्वित्‍तीयन किया पूरा 

Aman Samachar

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने आज ‘सिम्फनी का मोविकूल’ कैंपेन की शुरुआत की 

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

मेरा घर मेरे गणपति प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक के हाथो किया सम्मानित 

Aman Samachar

कोविड मरीजों की संख्या घटने के बावजूद जून तक जंबो कोविड सेंटर जारी रखेगी मनपा

Aman Samachar
error: Content is protected !!