Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जन जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है क्षय रोग- दीपक झिजांड

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी  मनपा द्वारा विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर रईस हाईस्कूल स्थित बसेरा सभागृह हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनपा उपायुक्त दीपक जिंझाड ने कहा कि कभी लाइलाज रही टीबी रोग को समय पर दवा लेने व इलाज कराने से पूर्णतया ठीक हो जाता है इसके लिए समाज में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है. केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत अंर्तगत 2025 तक देश को टीबी रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया है। मनपा प्रशासन इसे अकेला पूरा नहीं कर सकता है. इसके लिए समाज के सभी वर्ग के योगदान की आवश्यकता है हमें इसके लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए.उक्त अवसर पर उपायुक्त नूतन खाड़े, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.आर.खरात,डॉ.वर्षा बारोड़, भिवंडी मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्षता डॉ.उज्ज्वला बर्दापुरकर, डॉ कल्पिता पाटिल, मनपा क्षय रोग अधिकारी डॉ. बुशरा सैय्यद,डॉ. जयवंत धुले, डॉ. प्रिया फड़के, रईस हाईस्कूल के चेयरमैन तलहा फक्की, प्राचार्य, जियाउर्रहमान अंसारी,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले आदि उपस्थित थे.

         गौरतलब हो  कि महाराष्ट्र सरकार ने भिवंडी पालिका के क्षय रोग विभाग के अच्छे काम की सराहना किया है। डॉ.खरात ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार भी जल्द ही इस पर संज्ञान लेगी। क्षय रोग अधिकारी बुशारा सैय्यद ने बताया कि भिवंडी में लगभग 4 हजार टीबी रोगियों का इलाज चल रहा है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है जो चिंताजनक ह।14 अप्रैल तक शहर में क्षय रोग मरीजों की तलाश जारी है। टीवी रोग उन्मूलन में नागरिक सहयोग करें।सरकारी अस्पतालों में क्षय रोग का इलाज नि:शुल्क किया जाता है। जिसका फायदा उठाने के लिए डाॅ. बुशारा सैय्यद ने नागरिकों से आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान टी बी रोग से मुक्त हुए मरीजों को चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया। इनके जरिए अब टीबी के मरीजों में जागरूकता पैदा की जाएगी। इस अवसर पर क्षय रोग विभाग में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ बीमारी बाबत चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को भी सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

Aman Samachar

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओ की टीम को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एनआईसीयू समय से पहले देखभाल में असाधारण जीत का मनाया जश्न

Aman Samachar

मानसून के दौरान सभी प्राधिकरण सातों दिन चौबिस घंटे सतर्क रहें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

विंज़ो बना एमसेवा पर आने वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्‍ट प्‍लेटफॉर्म  

Aman Samachar
error: Content is protected !!