Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

 ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग को को लेकर रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. दरमियान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मास्टर को आवेदन दिया गया। इस दौरान दरमियान सिंह बिष्ट ने कहा कि ठाणे रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लोकल ट्रेनों से आने जाने यात्रियों की संख्या जहां 5 से 6 के लाख के बीच है। वहीं इस स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों मेल , एक्स्प्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी पहले लगभग एक से डेढ़ लाख है।
          ठाणे एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है क्योंकि यहाँ से ही पहली ट्रेन मुंबई के बोरीबन्दर के लिए चलाई गई थी। लेकिन आज इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन से ट्रनों से विभिन्न जगहों पर आने-जाने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एड बिष्ट ने कहा है कि ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर के आरपीएफ कार्यालय के पास स्थित रेलवे बुकिंग कार्यालय में पहले दस बुकिंग काउंटर होते थे। अब इसे घटाकर इस समय मात्र पांच बुकिंग काउंटर कर दिया है और इतने ही काउंटर कार्यरत भी है, जिससे मई महीने में लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें मुख्य रूप से उत्तर भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है।  उन्होंने मांग की है कि यदि शीघ्र उपाय नहीं किए गए तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प रहेगा।

संबंधित पोस्ट

कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता के प्रति प्रयासरत 

Aman Samachar

भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए राकांपा महाविकास आघाडी के लिए तैयार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

लोकसेवा आयोग की परीक्षा में देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के दो प्रतियोगियों का चयन 

Aman Samachar

 डालमिया भारत फ़ाउंडेशन’ NIIT फ़ाउंडेशन के साथ सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध

Aman Samachar

सुधागढ़ तालुका रहवासी सेवा संघ और टाटा कैपिटल की ओर से दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर-वॉकर वितरण

Aman Samachar

विकास की नयी राह पर अग्रसर भिवंडी – विधायक रईस शेख

Aman Samachar
error: Content is protected !!