Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुलुंड में ज्युतिया पूजन समारोह में जुटी महिलाएं

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुलुंड में स्व रामकृपाल सिंह प्रांगण,भान बाई निवास, म.गांधी रोड इलाके में विगत ५० वर्षो से उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा अपने पुत्रों की दीर्घायु एवं निरोगी जीवन हेतु २४घंटे का निराजल व्रत रख कर ज्युतिया (जीवितपुत्रिका) माता का पूजन किया जाता है।
       इस वर्ष भी युवा ब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा भारी बारिश में पूजन हेतु पंडाल एवम पूजन सामग्री की व्यवस्था की गई।सैकड़ों उत्तर भारतीय महिलाओं ने इस स्थान पर एकत्रित होकर ज्युतिया माता का पूजन किया। इस अवसर पर पूजन व्यवस्था बच्चों की देखभाल हेतु जयबाला सिंह,आरती सिंह,हेमलता वर्मा,श्वेता सिंह,साधना सिंह,बबिता गुप्ता,नीतू सिंह का सहयोग मिला। समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ सचिन सिंह,मोहित सिंह,विजय ठक्कर,राकेश मिश्रा,नवीन सिंह,दयाशंकर पाल,मनोज सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई को देश प्रथम क्रमांक का  स्वच्छ शहर बनाने के लिए मनपा सुसज्ज 

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar

पिसे पंपिंग स्टेशन के आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को शहर में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ब्लू डार्ट ने यूएनएफसीसीसी की ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ प्रतिज्ञा पर किए दस्तखत

Aman Samachar

महासभा में बोलने से रोकने के खिलाफ दो नगर सेविकाओं ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!