Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा स्कूल क्रमांक 63 व 97 की जगह नयी इमारत बनाने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

भिवंडी [ एम हुसेन ] मनपा संचालित स्कूल क्रमांक 63 व 97 दोनों स्कूल अतिधोखादायक इमारत में हैं जिसमें लगभग 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। मनपा स्कूल की इमारत अतिधोखादायक होने के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तोडने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि धामनकर नाका स्थित मनपा संचालित उक्त  स्कूल मध्यवर्ती स्थान पर है जिसके कारण सलम एरिया के लगभग 700 लडके व लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। परंतु कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन लागू किया गया है परिणाम स्वरूप कोरोना संकट काल में स्कूल बंद कर दिया गया है। दीपावली के बाद स्कूल खोलने के संकेत मिल रहे है । यदि स्कूल की इमारत तोडी जाती है तो उनमे पढ़ने वाले 700 बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है और उस इमारत में स्कूल चलाया जाता है तो दुर्घटना की आशंका है।  इसलिए उक्त स्कूल को तोडने से पूर्व विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे स्थान  में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। यदि वैकल्पिक व्यवस्था की गई तो बच्चों की शिक्षा का नुकसान नहीं होगा। इस स्कूल इमारत को तोडने के बाद पुनः इस स्थान पर केवल स्कूल इमारत का निर्माण किया जाए तथा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उक्त सभी विद्यार्थियों को इसी स्थान पर पुनः शिफ्ट किया जाए। इस प्रकार की मांग भिवंडी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू व अल्पसंख्यक अध्यक्ष जुबैर अंसारी ने मनपा आयुक्त डॉ पंकज आशिया से की है। इस अवसर पर स्थायी समिति सभापति हलीम अंसारी, कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी, हुजैफ अंसारी आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स ने पेश किया टॉर्क रिफ्रेश हेयर रिमूवल क्रीम के तहत अपना नवीनतम उत्पाद 

Aman Samachar

राव आईआईटी के खिलाफ कार्रवाई कर अभिभावकों को पैसा लौटाने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

124 किन्नर लोगों का टीकाकरण व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar

39 वर्षीय स्वातिल ने मुंबईकरों से ब्लड कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद करने की अपील की 

Aman Samachar

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

Aman Samachar

चक्रवाती तूफ़ान से 6 लोगों की मृत्यु ,  साढ़े बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!