Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 1 अंर्तगत वार्ड क्रमांक 4 नागांव स्थित अनंता पाटिल के मकान के पीछे से समर्थ अपार्टमेंट, डायमंड होटल, धुले कंपाउड नागांव तक जाने वाले नाले की दीवार टूट जाने के कारण नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी है.नाला जाम होने से नाले का गंदा पानी लोगों के घरों के सामने से होते हुए खुली सड़क पर बह रहा है. कांग्रेस नेता अनंता पाटिल का आरोप है कि नाला रिपेयरिंग की बारंबार मांग के बाद भी मनपा प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

         भिवंडी शहर कांग्रेस कमिटी ओबीसी सेल अध्यक्ष अनंता सखाराम पाटिल ने आयुक्त सुधाकर देशमुख को निवेदन पत्र देकर शिकायत की है कि,नाला की बाउंड्री पूर्णतया टूट फुट जाने से गंदा पानी लोगों के घरों के सामने से होकर मार्ग पर बह रहा है. गंदे पानी से होकर प्रतिदिन लोग गुजर रहे हैं.नाले की मरम्मत करने की मांग पर क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.4 महीने बीत जाने के बाद आज भी नाले की मरम्मत नही किया गया. मनपा की लापरवाही के कारण लोगों के घरों के सामने से नाले का गंदा पानी  हमेशा बहता रहता है. गंदे पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है. नाला रिपेयरिंग की बार-बार मांग के बाद भी मनपा प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे लोगों में मनपा के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है.

संबंधित पोस्ट

रेंटल हाउसिंग के घोटालों को दबाने के लिए कोंकण के दो मंत्रियों का प्रशासन पर दबाव – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने लॉन्च किया अपनी तरह का पहला ‘कैशबैक एसबीआई कार्ड’

Aman Samachar

शिवसेना उद्धव बालासाहेब की हल्दी कुंकू में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

Aman Samachar

दशहरा 2024 ठाणे की रियल इस्टेट के लिए सकारात्मक होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar
error: Content is protected !!