Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

आरबीआई के रिपो दरें बढ़ाने का सीधा परिणाम ,बैंक की 10 करोड़ रुपये तक की सावधि जमा पर ब्याज में वृद्धि

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में सावधि जमा पर ब्याज दरें 60 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ाई हैं जो कि 7 मई, 2022 से प्रभावी होंगी।  वैश्विक राजनैतिक तनाव व आपूर्ति संकट के बीच देश में बढ़ती मंहगाई से निपटने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के रेपो रेट में 0.40 फीसदी या 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी के बाद  पीएनबी ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को संशोधित किया है।

         नयी एफडी की दरें 10 करोड़ रुपये तक की जमाराशियों पर लागू होंगी। परिवपक्वता अवधि 30 दिनों से 45 दिनों के लिए 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये  (प्रतिदेय़) तक की एकल घरेलू सावधि जमा पर वृद्धि 60 बेसिस प्वाइंट की गई है जबकि 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम तक की सावधि जमाओं पर ब्याद दरों में वृद्धि 50 बेसिस प्वाइंट की गई है। इसी तरह 2 करोड़ रुपये से कम राशियों के एकल घरेलू सावधि जमा पर 10 से 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गयी है।

एकल घरेलू सावधि जमा 2 करोड़ रुपये से कम (प्रतिदेय)

–         परिपक्वता अवधि 7 दिनों से 14 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 15 दिनों से 29 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 30 दिनों से 45 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 91 दिनों से 179 दिनों के लिए 3.80 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 180 दिनों से 270 दिनों के लिए 4.40 फीसदी से 4.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 271 दिनों से एक साल से कम के लिए 4.40 फीसदी से 4.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल के लिए 5.00 फीसदी से 5.10 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल से अधिक व दो साल से कम के लिए 5.00 फीसदी से 5.10 फीसदी तक

एकल घरेलू सावधि जमा 2 करोड़ रुपये से कम, पीएनबी उत्तम (गैर-प्रतिदेय)

–         परिपक्वता अवधि 91 दिनों से 179 दिनों के लिए 3.85 फीसदी से 4.05 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 180 दिनों से 270 दिनों के लिए 4.45 फीसदी से 4.55 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 271 दिनों से एक साल से कम अवधि के लिए 4.45 फीसदी से 4.55 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल तक के लिए 5.05 फीसदी से 5.15 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल से अधिक व दो साल से कम के लिए 5.05 फीसदी से 5.15 फीसदी तक

एकल घरेलू सावधि जमा 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक (प्रतिदेय)

–         परिपक्वता अवधि 7 दिनों से 14 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 15 दिनों से 29 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 30 दिनों से 45 दिनों के लिए 2.90 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 46 दिनों से 90 दिनों के लिए 3.00 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 91 दिनों से 179 दिनों के लिए 3.00 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 180 दिनों से 270 दिनों के लिए 3.00 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 271 दिनों से एक साल से कम के लिए 3.00 फीसदी से 3.50 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल तक के लिए 3.50 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि एक साल से अधिक व दो साल तक के लिए 3.50 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 2-3 साल से अधिक तक के लिए 3.50 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 3-5 साल से अधिक तक के लिए 3.50 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

–         परिपक्वता अवधि 5-10 साल व अधिक तक के लिए 3.50 फीसदी से 4.00 फीसदी तक

संबंधित पोस्ट

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया 

Aman Samachar

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

Aman Samachar

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

हल्लाबोल महामोर्चा में ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल 

Aman Samachar

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!