Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित सभा में महाराष्ट्र प्रदेश सपा अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश की मौजूदा हालत में मुसलमानों ने शांति और धैर्य का परिचय देते हुए गंगा जमुनी तहजीब की फिर से एक बार मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा का विवाद पैदा कर महाराष्ट्र और देश को अशांत कर समाज को बांटने की नाकाम कोशिश हुई।
             ऐसे कठिन समय में महाराष्ट्र के मुसलमानों ने अमन शांति का माहौल बनाए रखने का बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया है, इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के मुसलमानों का धन्यवाद भी किया। अबू आसिम आजमी ने कहा कि मुसलमान को बार-बार परेशान न किया जाए क्योंकि मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है। मुसलमानों की सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझना चाहिए।
           सपा के मोहम्मद तारीक मोमिन व सद्दाम खान के नेतृत्व में अमजदिया रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई नासिक हाईवे के राजनोली नाका से सभा स्थल तक बाइक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सभा में उपस्थित भिवंडी पूर्व क्षेत्र से सपा विधायक रईस शेख ने कहा की महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार भिवंडी शहर के विकास के लिए फंड उपलब्ध करा रही है लेकिन महानगरपालिका में बैठे हुए सत्ताधारी लोग भ्रष्टाचार कर विकास में रुकावट पैदा किए हुए हैं।
           भिवंडी का विकास केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। सभा को संबोधित करते हुए भिवंडी सपा जिला अध्यक्ष रियाज आजमी ने कहा कि भिवंडी मनपा की सत्ता में बैठे लोग भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जिस की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। भिवंडी में नागरिकों को शिक्षा, सड़क, पेयजल, शौचालय, गार्डन तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित रखा गया है, इसलिए भिवंडी की जनता में भारी नाराजगी व्याप्त है। भिवंडी की जनता इस बार सत्ता की कमान सपा को सौंपने की तैयारी कर रही है। भिवंडी का विकास सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। इस कार्यक्रम में सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का ड्रग रैकेट कनेक्शन भिवंडी से जुड़ा

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

छोटे बुनकरों व शिल्पकारों के बीच उद्यमशीलता बढाने के लिए आईआईएम- संबलपुर और सिडबी ने मिलाया हाथ 

Aman Samachar

फेरीवालों की हाथगाड़ी तोड़ने वालों को निलंवित करने की शिवसेना युटीबी ने की मांग  

Aman Samachar

मुन्ना बिहारी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म अब बन्द कर दबंगई का पोस्ट प्रोडक्शन हैं जारी

Aman Samachar

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar
error: Content is protected !!