Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दादासाहेब दांडेकर अनुदानित मराठी माध्यमिक शाला में आठवीं कक्षा में प्रवेश देने के लिए अभिभावकों से साढ़े 3 हजार रुपए लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम नें 2 हेडमास्टर,लिपिक सहित 3 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उक्त मामले की शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है.
             मिली जानकारी के अनुसार दादा साहेब दांडेकर मराठी शाला में सातवीं क्लास में उत्तीर्ण 3 छात्रों के अभिभावकों से क्लास 8 में प्रवेश देने के लिए माध्यमिक व प्राइमरी मुख्याध्यापक सहित लिपिक द्वारा बच्चों के अभिभावकों से साढ़े 3 हजार की घूस मांगी गई जिसे अभिभावकों द्वारा देने में असमर्थता जताए जाने पर बच्चों को शाला में प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया था. बच्चों को शाला में घूस के बगैर प्रवेश न दिए जाने की शिकायत अभिभावकों ने ठाणे भ्र्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की.शिकायत के बाद भ्र्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर घूस की रकम लेते हुए माध्यमिक मुख्याध्यापक दीपक लेले, प्राथमिक मुख्याध्यापक आत्माराम वाघ एवम लिपिक सुरेश कुलकर्णी सहित 3लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

संबंधित पोस्ट

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला निखिल भामरे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने मेगा सितंबर का सफलतापूर्वक किया समापन

Aman Samachar

डिजिकोर स्‍टूडियोज़ दर्शकों का ध्‍यान खींचने के लिये तैयार

Aman Samachar

मॉडल व अभिनेत्री खुशी महतो को मिला कोहिनूर ऑफ यूपी एक्सीलेंस अवॉर्ड

Aman Samachar

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!