Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

ठाणे [ युनिस खान ]  अपने छः मित्रों के साथ येउर के नील तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मृत्यु हो गयी है। दूसरी घटना में लोकमान्य नगर गोलीबार मैदान के खड्डे में डूबने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। नील तालाब में एक और 26 वर्षीय युवक की आज तालाब में डूबने से मृत्यु हुई है। आज पानी में डूबने से 3 लड़कों की मौत समेत 4 लाशें मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गयी है।

            मनपा आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया है कि न्यू पुलिस लाईन , सेन्ट्रल मैदान में रहने वाला प्रसाद मधुकर पावसकर [16] अपने छः मित्रों के साथ आज रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे येउर के पाटोना पाडा के नील तालाब में तैरने गया था। प्रसाद ने तालाब में कूदा जिससे उसके सिर में चोट लग गयी।  उसके साथियों ने उसे निकाला लेकिन चक्कर आने से वह पुनः पानी में गिर गया।  जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। घटना के जानकारी मिलते ही मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष व वागले अग्निशमन दल के जवानों ने सवा ग्यारह बजे तालाब से लाश निकलकर वर्तक नगर पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद लाश का पोस्टमार्टम के लिए कलवा अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी घटना में आज शाम करीब 4 बजे शाम को लोकमान्य नगर पाडा नंबर 4 में रहने वाला सुतेश अर्जुन करावडे [33 ] उसी इलाके के गोलीबार मैदान के खड्डे में तैरने गया। जिसके दलदल में फसने से मृत्यु हो गयी है। शाम करीब साढ़े छः बजे अग्निशन दल व आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने उसकी लाश निकला है। सुतेश की लाश सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी गयी है।  इसी तरह राबोडी बापूजी नगर में रहने वाले छः लड़के जुबेर सैयद [20 ] , अब्दुल हन्नान , उमर शेख , शाहिद अंसारी , इरफ़ान चौधरी ,व सुफियान शेख आदि दोपहर ढाई बजे येउर के नील तालाब में तैरने गए जिससे दो लड़के डूबने रहे थे।  जिसमें अब्दुल हन्नान [ 26 ] को बचा लिया गया जबकि दुसरे जुबेर सैयद की पानी में डूबने से मृत्यु होने से उसकी लाश निकाली गयी।   इसी तरह मानपाडा टिकुजीनिवाडी इलाके में एक लाश मिली है जिसकी सुनील अस्थाना के रूप में पहचान हुई है। जिसकी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संबंधित पोस्ट

535 लोगों के आँखों की जांच में मिले 135 मोतियाबिंद पीड़ितों का होगा निःशुल्क आपरेशन 

Aman Samachar

पीएनबी ने महिला केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की शुरूआत कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Aman Samachar

त्र्यंबक मंदिर को लेकर हुई राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – स्थानिक नागरिक

Aman Samachar

मूलाधार बारिश से परेशान 500 लोग हुए स्थानांतरित

Aman Samachar

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया 

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस व नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन का अधिक प्रभावी ढंग से हो काम –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar
error: Content is protected !!