Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाली माँ बेटी को गिरफ्तार कर बच्चे को कराया मुक्त 

ठाणे [ युनिस खान  ] कलवा में रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाली आरोपी महिला व उसकी बेटी को 48 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया है। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
          पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने बताया कि कलवा की रहने वाली महिला बबीता अमन प्रसाद 3 वर्ष बेटे के साथ सो रही थी। उसी दौरान अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। बच्चे की माँ ने काफी खोजबीन के बाद कलवा पुलिस में मिसिंग और अपहरण का मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर आव्हाड ने पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुंवर को सूचित करते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा। आरोपी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं होने के बावजूद पुलिस दल अपहृत लड़के और संदिग्ध महिला को ढूढने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालन शुरू किया। इसके बाद अगवा किए गए बच्चे का अपहरण करने वाली महिला का सुराग मिला। आरोपी महिला उषा धोंडीराम साल्वे [ 60 ] न्यू शिवाजी नगर , कलवा पूर्व से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने अपना अपराध कबूल करते हुए अपहृत बच्चे को अपने रिश्तेदारों के पास रखने की जानकारी दी। उससे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भिवंडी में आरोपी की बेटी के पास से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे के अपहरण की आरोपी माँ और बेटी को पुलिस ने कर लिया। पुलिस उपायुक्त अम्बुरे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बच्चे को उसकी माँ को सौप दिया है।

संबंधित पोस्ट

 उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में वीमेनस वर्ल्ड बैंकिंग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ की शुरुआत

Aman Samachar

मोटोरोला ने Bose के साथ मिलकर moto buds और moto buds+ किया लॉन्च

Aman Samachar

रजा अकाडमी भिवंडी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

आरक्षित भूखंडों पर ट्रक टर्मिनल व वाहन तल बनाकर यातायात समस्या सुलझाने की विधायक ने की मांग

Aman Samachar

राष्ट्रगान एवं राज्यगीत गायन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भिवंडी में सफल आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!