Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यह बात सामने आई है कि नई पीढ़ी (जनरेशन जेड) के छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी के दौरान करियर सबसे ज्यादा मायने रखता है। छात्रों और अभिभावकों की दुविधाओं को दूर करने वाले भारत के नंबर #1 प्लेटफॉर्म, ब्रेनली ने यह समझने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया कि कौन सी बात छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अतिरिक्त घंटों तक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। ब्रेनली ने नई पीढ़ी (जनरेशन जेड) के लगभग 4,000 छात्रों से उनके करियर की उम्मीदों के बारे में जानने के लिए सर्वेक्षण कराया, जिससे पता चला कि वेतन, पद, सामाजिक प्रभाव और इसी तरह की अन्य बातों पर उनके नजरिए में कैसे बदलाव आया है।

         नई पीढ़ी (जनरेशन जेड) के छात्रों के लिए करियर सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके बाद वेतन, पद, सामाजिक प्रभाव, और बातों का स्थान आता है जबकि उनके माता-पिता के जमाने में ऐसी बात नहीं थी। यह भारत में 5.5 करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म, ब्रेनली द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष है।

        दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका में 5,000 लोगों के साथ ऐसा ही एक सर्वेक्षण किया गया, जिसमें जनरेशन जेड द्वारा दिए गए जवाब की तुलना पिछली पीढ़ी के लोगों यानी – मिलेनियल्स, जेन एक्स, और बूमर्स के जवाब से की गई। जनरेशन जेड के उत्तरदाताओं में से केवल 66.8% ने “वेतन” को एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में चुना। यह उनके माता-पिता की उम्र और उससे अधिक उम्र के लोगों से प्राप्त प्रतिक्रिया से तकरीबन 20% कम है। जनरेशन जेड के बीच, अमेरिका में कॉलेज के छात्र (51.2%) वेतन के बारे में सबसे कम चिंतित थे।

       भारत में किए गए सर्वेक्षण की बात की जाए, तो सर्वेक्षण में शामिल 77.8% छात्रों ने कहा कि उन्होंने भविष्य के करियर की तैयारी को अधिक महत्व दिया है। भविष्य की नौकरी के बारे में विचार करते हुए, उच्च विद्यालय के 39% छात्रों ने कहा कि वे अधिक वेतन वाली नौकरियों को महत्व देते हैं, और मध्य विद्यालय के 36.2% छात्रों ने कहा कि वे अधिक वेतन वाली नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। मध्य विद्यालय के 54.1% छात्रों ने बताया कि भविष्य में उन्हें दूर रहकर की जाने वाली नौकरी से खुशी मिलेगी। उच्च विद्यालय के 50.8% छात्रों ने कहा कि वे दूर रहकर नौकरी करना पसंद करेंगे। नौकरी चुनने की बात की जाए, तो सर्वेक्षण में शामिल सभी छात्रों में से 52.8% ने वेतन को सबसे महत्वपूर्ण कारक माना है। सभी छात्रों में से 35.2% ने कहा कि वे अपने पदनाम को वेतन से ज्यादा अहमियत देंगे।

    सर्वे के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री नरसिम्हा जयकुमार, प्रबंध निदेशक, ब्रेनली, इंडिया, ने कहा: “नई पीढ़ी के युवा (जनरेशन जेड) भविष्य में काम करने वाले कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लिहाजा शिक्षकों के लिए उनकी आवाज़ को सुनना तथा इस पीढ़ी को आने वाले कल के लिए तैयार करने में शिक्षा की भूमिका को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें इन युवा छात्रों को ऐसे कौशल और अनुभवों से लैस करने के तरीके खोजने होंगे, जो उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए कामकाज हेतु बेहतर परिवेश के निर्माण में सक्षम बनाएंगे।

संबंधित पोस्ट

संस्कार क्लासेस के वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र व छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Aman Samachar

लोक सेवा अधिकार आयोग की कोंकण विभागीय समीक्षा बैठक 1 लाख 41 हजार आवेदनों का निपटारा 

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ी विलासराव देशमुख अभय योजना

Aman Samachar

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

Aman Samachar

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भृगु सहगल को चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर किया नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!