Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कंपनी में लगी आग से सात गाले जलकर ख़ाक ,बड़ा हादसा टला 

ठाणे [ युनिस खान ] शनिवार रात करीब दस बजे वागले इस्टेट की सिलिका साइंटिफिक कंपनी की प्रयोग शाला अचानक आग लग गई । आग की चपेट में आने से कई सिलेंडर विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है ।

         आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन , आपदा प्रबंधन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए । आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार वागले इस्टेट रोड नंबर 29 की सिलिका साइंटिफिक कंपनी में समान तैयार करने के दौरान आग लग गयी। आग की चपेट एलपीजी सिलेंडर आने से कई विस्फोट हुआ । इस घटना में 7 गाले आग की भेट चढ़ गए ,हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन के साथ की पालकमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। देर रात तक आग बुझाने का कार्य शुरू था। वागले इस्टेट एमआयडीसी की कंपनियों की जगह में गाले बनाकर उनमें वर्कशाप चलाये जा रहे है।  अग्निसुरक्षा के नियमों को ताख पर रखकर अनुमति दिए जाने की शिकायतें आ रही है। संबंधित विभाग सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर रहा है जिससे भविष्य में बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – योगेश चव्हाण 

Aman Samachar

मनपा और पत्रकार संघ की फोटो प्रदर्शनी में छठा पूजा और गणपति की रंगोली के फोटो बने आकर्षण

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar

ठेकेदार द्वारा पुरानी पाईप डालने के मामले की जांच करने की विरोधी नेता ने की जांच की मांग

Aman Samachar

महाराष्ट्र में मोटर परिवहन सीमा चेक पोस्ट जल्द ही बंद होगी — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

भिवंडी में पांच लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!