Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस सेवादल का मुलुंड में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न 

मुंबई , मुलुंड कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा मुलुंड कॉलोनी कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ बाबूलाल सिंह (मा उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर आर सिंह (मा कार्याध्यक्ष ई मु जिला कांग्रेस) एवम संचालन जब्बार शेख द्वारा किया गया।
               इस अवसर पर डॉ सचिन सिंह (मा अध्यक्ष मुलुंड युवक कांग्रेस), डॉ आर एम पाल (शिक्षा विद),हरीश गुप्ता(ब्लॉक अध्यक्ष),अश्विनी पोछे(अध्यक्षा जिला कांग्रेस सेवादल),नीता जोशी(अध्यक्षा मुलुंड महिला कांग्रेस),त्रिवेणी गोस्वामी(उपाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस),भगवान किशोर तिवारी(अध्यक्ष मुलुंड उत्तर भारतीय सेल),कालिंदी शिंगाड़े,अलका सावला,शशिकला पांडे,राजन उटवाल,मोहनलाल राज,सुरजीत सिंह पुरी,किशोर इसरानी,निक्सन,नूर मोहम्मद,शरीफ खान,भोजराज सिंह,
सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
          इस अवसर पर बोलते हुये डॉ बाबूलाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश का दिवाला निकाल दिया है।देश को कंगाली की स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।कांग्रेस द्वारा ७० साल में जो देश की उन्नति,विकास हेतु धरोहर बनाई गई है उसे एक एक कर बेचा जा रहा।देश में अघोषित आपातकाल लगाया गया है।जो भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है उसे देश द्रोही बता कर झूठे केस लगाकर जेल में भेज दिया जाता है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मदारी है की वे घर घर जाकर वर्तमान केन्द्र सरकार के जनविरोधी कार्यों का पर्दाफाश करें।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 25 हज़ार सानुग्रह अनुदान घोषित, आशा सेविकाओं को 6 हजार रुपए

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को असुरक्षित ऋण के लिए सह-उधार व्यवस्था में किया प्रवेश 

Aman Samachar

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

Aman Samachar

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

ठाणे – मुलुंड के मध्य मेंटल अस्पताल की जमीन पर नए रेलवे स्टेशन सहमति करार दाखिल करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!