Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कंपनी में लगी आग से सात गाले जलकर ख़ाक ,बड़ा हादसा टला 

ठाणे [ युनिस खान ] शनिवार रात करीब दस बजे वागले इस्टेट की सिलिका साइंटिफिक कंपनी की प्रयोग शाला अचानक आग लग गई । आग की चपेट में आने से कई सिलेंडर विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है ।

         आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन , आपदा प्रबंधन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए । आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार वागले इस्टेट रोड नंबर 29 की सिलिका साइंटिफिक कंपनी में समान तैयार करने के दौरान आग लग गयी। आग की चपेट एलपीजी सिलेंडर आने से कई विस्फोट हुआ । इस घटना में 7 गाले आग की भेट चढ़ गए ,हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन के साथ की पालकमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। देर रात तक आग बुझाने का कार्य शुरू था। वागले इस्टेट एमआयडीसी की कंपनियों की जगह में गाले बनाकर उनमें वर्कशाप चलाये जा रहे है।  अग्निसुरक्षा के नियमों को ताख पर रखकर अनुमति दिए जाने की शिकायतें आ रही है। संबंधित विभाग सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर रहा है जिससे भविष्य में बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का ठाणे शहर में भव्य स्वागत कर निकाली गयी कलश यात्रा

Aman Samachar

मनपा की परियोजनाओं की जांच करने का महापौर ने दिया प्रशासन को निर्देश

Aman Samachar

कोरोना समस्या के मदद के लिए युवक कांग्रेस ने शुरू किया वार रूम 

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

मुंबई – दिल्ली फ्रेट कारीडोर बनने से रेल आरक्षण की प्रतीक्षा सूची नहीं रहेगी – सांसद पी पी चौधरी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए पैसा लो डिजिटल और वैदिका कैपिटल के साथ किया समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!