Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जी.एम. मोमिन वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य तबस्सुम शेख राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना उर्दू विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने के लिए मुम्ब्रा के अहमद अब्दुल्ला गरीब पॉलिटेक्निक कालेज हाल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवा करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जी.एम. मोमिन विमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ.तबस्सुम शेख को संस्थाध्यक्ष ज्ञानेश्वर महात्रे एवं अन्य अतिथियों द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल पुरस्कार से नवाजा गया.
           बता दें कि डॉ तबसुम शेख ने कई विदेशी विश्वविद्यालयों में रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सेवाएं प्रस्तुत की हैं.वर्तमान में मुंबई विश्वविद्यालय की कई समितियों की सदस्य हैं और पीएचडी गाइड भी हैं. ठाणे शहर के एक प्रसिद्ध(एन जी ओ) गैर सरकारी संगठन शिव धाम की अध्यक्ष हैं. शिवधाम संगठन के सहयोग से आम लोगों के लिए कई शैक्षिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियाँ अंजाम दी जाती हैं. केएमई सोसाइटी अध्यक्ष तलहा फकीह,सचिव सोहेल फकीह, अजीज शेख तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज के पूरे स्टाफ सदस्यों ने प्राचार्य डॉ.तबस्सुम शेख को बधाई दी है.

संबंधित पोस्ट

जब तक राम का नाम रहेगा तब तक दुनिया से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा – दाजी पणशीकर

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यापीठम,टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स,२०२२ में विश्व में पचासवें स्थान पर 

Aman Samachar

भारत के प्रमुख प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो ने दुनिया की “पहली महिला इंटरसिटी बस” को किया रवाना

Aman Samachar

मामूली विवाद में दुकानदार पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

इमारत निर्माण के मिट्टी की टीला गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु , एक घायल 

Aman Samachar

वित्तीय क्षमता राष्ट्रीय डबल ए प्लस स्टेबल के लिए सातवीं बार नवी मुंबई का चयन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!