Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

महामहिम राज्यपाल के जन्म दिन के अवसर पर फूलों का पौधारोपण किया 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी के जन्म दिन के अवसर पर कामा व आलब्लेस अस्पताल में फूलों का वृक्षारोपण कर उनकी लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की गयी है।
         तकनीकी शिक्षा निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार और प्रा. मनोज देशमुख की पहल पर गुलाब, चफा, चंपा, बोगनवेल व अन्य फूलों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। डॉ. अभय वाघ, निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, महाराष्ट्र ने शुक्रवार 17 जून, 2022 की दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रमोद नाइक, संयुक्त निदेशक, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. धनपाल कांबले, उप निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मुंबई, महेंद्र दावणे, उप निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मुंबई, डी.  एस  कुकडे, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मुंबई , श्रीकांत साखरे, वीकेए, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मुंबई , प्रकाश भंडारवार, सहायक निदेशक , माया वाघमारे, सहायक निदेशक , सुरेन्द्र केतकर, मुख्य लिपिकआदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।
         संस्था के सचिव गजेन्द्र सिंह तोमर, कुंवर राकेश तोमर, सोनू सिंह सुरिला और अधिवक्ता अमित सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। महासंघ के अध्यक्ष अधिवक्ता धनंजय सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम का आयोजन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया।
       कामा अस्पताल के साथ ही तकनीकी शिक्षा निदेशालय के परिसर में भी पौधरोपण किया गया। निदेशक ने सभी कर्मचारियों से लगाए गए पेड़ों की उचित देखभाल करने की अपील की।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

Aman Samachar

भारत बंद के समर्थन में गांधीगिरी के मार्ग से कांग्रेस ने दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

उषा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को कांपी और स्टेशनरी कीट वितरित

Aman Samachar

नगर सेवकों की आवाज दबाने के मुद्दे को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की विरोधी पक्षनेता ने दी चेतावनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!