Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी शहर महानगर पालिका सीमा अंर्तगत विकलांगों को जीविका चलाने व रोजगार देने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं को चालू किया गया है
           उक्त मुहिम के अंर्तगत ही महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने विकलांगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 विकलांगों को मुफ्त में केबिन का वितरण किया. उक्त कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि विकलांग व्यक्ति भी इसी समाज का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें यह महसूस नहीं होना चाहिए कि हम कहीं अलग है.विकलांग का भी एक परिवार है.परिवार चलाने के लिए स्वयं रोजगार का होना अति आवश्यक है.रोजगार मिलने पर विकलांग व्यक्ति भी सम्मान जनक  जीवन व्यतीत कर सकता है. मनपा उपायुक्त नूतन खाड़े ने कहा कि दिव्यांगों को केबिन देने का मूल विचार तत्कालीन आयुक्त डॉ.पंकज एशिया का था. लाभार्थियों का चयन मेडिकल आधार पर किया गया.इस अवसर पर उपायुक्त समाज कल्याण नूतन खाड़े, सहायक आयुक्त डॉ.अनुराधा बाबर, विभागाध्यक्ष स्नेहल पुण्यार्थी, समाजसेवक युवा नेता मयूरेश पाटिल मंच पर मौजूद थे.

संबंधित पोस्ट

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

Aman Samachar

मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी के बीच ईद से टीएमटी की वातानुकूलित बस सेवा शुरू 

Aman Samachar

साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो के रूप में, SATTE 2024 भारतीय व वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार

Aman Samachar

 लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली मोदी सरकार की तरह कोई सरकार नहीं बनी – आरिफ मोहम्मद खान 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई के विकास हेतु संबंधों को मजबूत करने के लिए असम सरकार के साथ किया गठबंधन

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी संशय बरकार  ,  विसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!