Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य से उद्योगों के बाहर जाने के विरोध में राकांपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का किया प्रयास

 ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुतला फूंकने की कोशिश की।  महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं को गुजरात ले जाने का विरोध करते हुए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से सरकार की आलोचना की गयी।  पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने उसे जब्त कर लिया  इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हलकी झड़प हुई।
        राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से सोमवार को राकांपा नेता ,पूर्व  गृहनिर्माण मंत्री व विधायक डॉ.  जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में ठाणे शहर (जिला) के अध्यक्ष आनंद परांजपे और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ठाणे शहर (जिला) के अध्यक्ष विक्रम खामकर के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
         इस बीच, शिदे-फडणवीस सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि “गुजरात के लिए औद्योगिक विमान, मराठी युवाओं को बेरोजगारी का गाजर” की नीति बनाई है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन है। अगर ऐसी परियोजनाएं दूसरे राज्य में जाती हैं, तो लोग इस सरकार से हटाने का कार्य करेंगे। इस आशय की चेतावनी दी विक्रम खामकर ने दी है।
        इस आंदोलन में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहसिन शेख  , प्रफुल्ल कांबले छात्र अध्यक्ष, गजानन चौधरी, अभिषेक पुसालकर, संतोष मोरे, श्रीकांत भोईर, संदीप येताल, आकाश पगारे, सिद्दीक शेख, जितेश पाटिल, संकेत पाटिल, सुनील निषाद, अमित लगड , अमित खरात, अमोल गायके, सोनू सकपाल, फिरोज पठान, दिनेश सोनकांबले, महेश सिंह, भावेश धोत्रे, महेश यादव, साई भोगवे, दौलत समुखे, भरत पवार, विशांत गायकवाड़  आदि ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

महिला बचतगट निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का महापौर के हाथो उद्घाटन

Aman Samachar

कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की 

Aman Samachar

शहर की अतिधोखादायक इमारतों को तत्काल खाली कर तोड़ने , मानसून में अप्रिय घटना रोकने के लिए तैयार रहने कर मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

आईएमएफए ने मनाया 60वां स्थापना दिवस पर बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयरों की मंजूरी दी

Aman Samachar

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए भव्य मनोरंजन हास्य-संगीत-कॉमेडी का लोगों ने लिया आनंद 

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA), यूके के साथ की साझेदारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!