Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 हैप्पी संडे स्ट्रीट के आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए नृत्य 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नागरिकों व पुलिस विभाग के उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन, तनाव रहित वातावरण के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त की परिकल्पना पर संडे स्ट्रीट का कुशल आयोजन आदर्श पार्क स्थित नाना-नानी ग्राउंड में किया गया. संडे स्ट्रीट का आयोजन भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के कुशल मार्गदर्शन में किया गया.
       गौरतलब हो कि संडे स्ट्रीट परिकल्पना के बारे में पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने बताया कि नागरिकों सहित पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं मनोरंजन सहित सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के तनाव मुक्त जीवन के लिए संडे स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संडे स्ट्रीट कार्यक्रम की मूल परिकल्पना ठाणे पुलिस आयुक्त की है जिन्होंने सभी शीर्ष अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी जगहों पर संडे स्ट्रीट कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आदर्श पार्क स्थित नाना-नानी पार्क में सुबह 7 बजे से सन्डे स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, शहर के नागरिक एवं महिलाएं,विद्यार्थी आदि की संयुक्त टीम चित्रकला, रास्ता पर खडू से चित्र निर्माण व रँगाई, स्केटिंग,नृत्य, गायन, कराटे, योगा, सायकलिंग कला का जौहर दिखाया गया.पुलिस अधिकारियों ने संगीत की धुनों के साथ तलवार झुंबा डान्स कर व्यायाम किया. बिगबॉस फेम दादूस संतोष चौधरी ने मराठी गाने पर तलवार नृत्य सुरू किया जिसमें पुलिस उपायुक्त उपायुक्त योगेश चव्हाण,सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले,सुनील वडके,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, गणपत पिंगले,मदन बल्लाल,
चेतन काकडे सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक सभी सहभागी होकर मस्ती से नृत्य में शामिल हुए और भरपूर आनन्द उठाया.

संबंधित पोस्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के जन्मदिन पर अनेक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Aman Samachar

 चोरी के उद्देश्य से कंटेनर चालक की हत्या मामले में नाबालिग समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

Aman Samachar

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आदिवासी इलाकों में सेवा दे रहे डॉक्टर सम्मानित

Aman Samachar

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar

दो एम्बुलेंस का विधायक संजय केलकर ने किया लोकार्पण 

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने राज भवन में PNG सप्लाय शुरु किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!