Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

देशी बंदूक व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजनोली बायपास पुल के नीचे संदेहास्पद अवस्था में घूम रहे युवक के पास से देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. कोनगांव पुलिस ने  भारतीय हथियार कायदा कलम 3,25 सहित महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 37(1),135 के तहत मामला दर्ज किया है.
     प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट -2 के पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पडघा के साहागांव निवासी धनंजय निवृत्ती बागुल (25) देशी बंदूक व कारतूस के साथ राजनोली उड़ान पुल के नीचे आने वाला है.क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारियों ने जाल बिछाकर युवक को दबोच कर तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस कुल कीमत 35 हजार 600 रूपये का मुद्देमाल बरामद हुआ. पुलिस को आशंका है कि हथियार लेकर घूम रहा युवक कुछ वारदात किए जाने की फिराक में था.मामले की जांच क्राइम ब्रांच सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

कोकण विभागीय सूचना कार्यालय में कोरोना सुरक्षात्मक किट वितरित

Aman Samachar

देवी देवताओं की फोटो व मूर्तियों का अनादर न हों ,उचित तरह से करें विसर्जन 

Aman Samachar

पानी का बिल भुगतान न करने वाले 4010 कनेक्शन खंडित , 250 मोटर जब्त 

Aman Samachar

मुंबई के वाक्हार्ट अस्पताल में डाक्टर डे मनाते डाक्टर ,नर्सेस व स्टाफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!