Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली, में हिंदी माह के उपलक्ष्य में राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने की। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशकगण श्री संजय कुमार, श्री विजय दुबे तथा श्री कल्याण कुमार सहित मुख्य महाप्रबंधकगण एवं महाप्रबंधकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी एवं सीईओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। माननीय प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं कार्यपालक निदेशकगणों द्वारा  लाला लाजपत राय राजभाषा शील्ड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान काव्य-संध्या का आयोजन भी किया गया। प्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा एवं कवियित्री डॉ. सीता सागर जी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। श्री सुरेन्द्र शर्मा जी ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब हंसाया और साथ ही अपनी व्यंग्यपूर्ण रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सन्देश भी दिया तथा कवियित्री डॉ. सीता सागर ने अपनी भावपूर्ण कविताओं से साहित्यिक भावों को अलंकृत कर श्रोताओं को मन्त्र-मुग्ध कर दिया।

         अपने अध्यक्षीय संबोधन में बैंक के प्रबंधक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से बैंक को 02‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्‍कार दिल्ली बैंक नराकास को ‘राजभाषा कीर्ति’ प्रथम पुरस्‍कार एवं पंजाब नैशनल बैंक को ‘राजभाषा कीर्ति’ द्वितीय पुरस्‍कार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी तथा अपने अनुभवों एवं विचारों को साझा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राजभाषा कार्यान्वयन को नए आयाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार ने सभी स्टाफ सदस्यों को अपना दैनिक कार्य हिंदी में करने का आह्वान किया और सभी स्टाफ सदस्यों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई। श्रीमती मनीषा शर्मा, सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा ने अपने संबोधन में राजभाषा के क्षेत्र में बैंक की हिंदी के क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी दी। अंत में श्री देवार्चन साहू, महाप्रबंधक-राजभाषा के धन्‍यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन’ का आयोजन 20 मार्च को ठाणे में 

Aman Samachar

कोरोना लाक डाउन के चलते आठ माह से बंद धार्मिक स्थलों में आज से पूजा व इबादत शुरू

Aman Samachar

ग्रुप लेग्रँड इंडिया, मुंबई द्वारा 100 कृत्रिम अंगों का वितरण

Aman Samachar

वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन के विजेताओं को महापौर के हाथो पुरस्कृत 

Aman Samachar

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!