Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का किया शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित की.  प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा शुभारंभ की गई इन 75 डीबीयू में से 8 डीबीयू भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) द्वारा खोली गई हैं.  बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ये 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट इंदौर, कानपुर देहात, करौली, कोटा, लेह, सिलवासा, वडोदरा और वाराणसी में खोली गई हैं.

        डिजिटल बैंकिंग यूनिट में सभी सेवाएं डिजिटल, पेपरलेस और पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से उपलब्ध करायी जाएंगी. अलग-अलग वर्ग के लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिजिटल बैंकिंग यूनिट दो माध्यमों से सेवाएं प्रदान करेंगी – 1) स्वयं-सेवा जोन और 2) डिजिटल सहायता जोन जिसमें सहायता प्राप्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी.

       स्वयं-सेवा माध्यम के तहत दी जा रही डीबीयू सेवाएं वर्ष में 365 दिन 24×7 आधार पर उपलब्ध रहेंगी. इन सेवाओं में नकदी निकासी एवं जमा, खाता खोलना, सावधि जमा/ आवर्ती जमा खाता खोलना, डिजिटल ऋण प्राप्त करना, पासबुक प्रिंटिंग, शेषराशि संबंधी पूछताछ, निधि अंतरण और कई प्रकार की अन्य सेवाएं शामिल हैं.

        बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव चड्ढा ने कहा कि “भारत सरकार के डिजिटल भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप आज शुरू की जा रही डिजिटल बैंकिंग यूनिट अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेंगी और डिजिटल तरीके से वित्तीय साक्षरता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. बैंक ऑफ बड़ौदा में हमारी डिजिटल रूपांतरण प्रक्रिया जारी है और हमारी यह दूरगामी पहल डिजिटल बैंकिंग का लाभ हमारे देशभर के नागरिकों तक पहुंचना सुनिश्चित करेगी”.

संबंधित पोस्ट

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar

नवी मुंबई में कोविड मरीज नहीं फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क 

Aman Samachar

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद लॉन्च किए 

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

मुआवजा प्रकरण में फर्जीवाड़े में लिप्त किसान सहित 15  गिरफ्तार

Aman Samachar

सिडबी को ADFIAP पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!