Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्लास्टिक की दो गोदाम में मध्यरात्री लगी आग में लाखो का माल जलकर राख

ठाणे [  युनिस खान  ] मुंब्रा शीलफाटा के खान कम्पाउंड में आज शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे प्लास्टिक स्क्रैप सामग्री के दो गोदामों में आग लग गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  जिससे दोनों गोदामों के रखे लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया है।
          मुंब्रा-शीलफाटा में प्लास्टिक भंगार के एक गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई।  आग की सूचना मिलते ही ठाणे मनपा अग्निशमन विभाग, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।  आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।  हालांकि प्लास्टिक की वस्तु होने के कारण आग ने कुछ ही पलों में रुद्र का रूप धारण कर लिया। इसमें संजय पांडे की आदर्श फाइबर प्रायवेट लिमिटेड और जोहर खान की एस के इंटरप्रायजेस को भारी नुकसान हुआ है। आग 2.20 बजे लगी और करीब 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया।  दमकल की दो गाड़ियों, दो क्यूआरवी वाहनों, एक जंबो टैंकर, दो पानी के टैंकरों और एक जेसीबी के साथ दमकल कर्मियों को आग बुझाने का काम किया। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

संबंधित पोस्ट

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने के वादे की नगर सेविका ने दिलाई याद

Aman Samachar

लग्रों इंडिया ने भारत की राजधानी दिल्ली में अपना 15वां अनुभवजन्य केंद्र इनोवल किया लॉन्च 

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सावधानी बरतें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने मुंबई सेंट्रल यूनिट में अब तक का पहला स्लीप डिसऑर्डर क्लिनिक किया शुरू 

Aman Samachar

अतिधोखादायक इमारतों को खाली कराके तोड़ने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!