Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों से यातायात पुलिस करा रही है जनजागरण

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में सड़क हादसों से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस निरंतर प्रयासरत है.जीवन सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुपहिया, चार पहिया वाहनों से ट्रैफिक नियमों का पालन किए जाने पर जोर दिया जा रहा है.चार पहिया वाहन चालकों सीट बेल्ट न लगाने वाले चार पहिया एवं दोपहिया हेलमेट न लगाए जाने दुपहिया चालकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.
          वाहन चालकों को सड़क हादसे से बचाव की खातिर जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को रोककर हाथ में जन जागरूकता का बैनर देकर जन जागरूकता करा रहे हैं.ट्रैफिक पुलिस की अनोखी मुहिम से वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प व्यक्त कर रहे हैं.
            गौरतलब हो कि मुंबई नासिक महामार्ग एवं शहर में होने वाले सड़क हादसों से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है.सरकार के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतकर दंड वसूला जा रहा है.ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार के मार्गदर्शन में कोनगाव ट्रैफिक पुलिस शाखा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीश गोडे के नेतृत्व में मुंबई नाशिक महामार्ग पर पुलिस निरीक्षक विकास भिंगारदिवे व ट्रैफिक पुलिस की टीम ने राजनोली नाका पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के हाथ में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता का फलक देकर वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने एवं दोपहिया वाहन चालकों से सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट लगाए जाने की जानकारी दे रहे हैं.
           वाहन चालकों द्वारा वाहन चालकों से ही ट्रैफिक नियमों का पालन किए जाने की गुजारिश का असर नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर दिखाई पड़ने लगा है. ट्रैफिक कर्मियों की मुहिम से नियमों का उल्लंघन कर वाहन चालक भी जीवन सुरक्षा के लिए नियमों के पालन का संकल्प ले रहे हैं.ट्रैफिक पुलिस की अनोखी मुहिम से वाहन चालक भी बेहद प्रभावित दिखाई पड़ रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

Aman Samachar

रेनो इंडिया द्वारा निर्मित वाहनों की संख्‍या 10,00,000 पहुंची

Aman Samachar

महिला दिवस पर अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने मनपा मुख्यालय में किया आन्दोलन

Aman Samachar

मातृ एवं शिशु केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पूर्णकालिक उपस्थिति अनिवार्य – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

महिला दिवस के निमित्त साइकिल रैली में 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए नारीवली ग्राम पंचायत केन्द्रीय राज्य मंत्री के हाथो सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!