Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रतिवर्ष 11 कन्याओं का विवाह कराने का ब्रह्म फाउंडेशन ने लिया संकल्प

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल के बाद ब्रह्म फाउंडेशन की पहली मीटिंगं में प्रतिवर्ष 11 कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया है। भायंदर में हुई बैठक में संस्था के पदाधिकारी एवं सम्मानिय व्यक्तियों ने भाग लिया। सर्व प्रथम मंत्रोच्चारण से मीटिंग की शुरुआत हुई एवंं इस महामारी के कारण जोंं समाज बंधु काल के गाल में समा गए उन्हे श्रद्धांजलि स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।
                   राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बी.एल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई मीटिंग में कई महत्वपूर्ण विषयों के चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय भीं लिए गए। जिसमें हर वर्ष संस्था कम से कम समाज के जरूरतमंद एवंं गरीब 11 कन्याओं की शादी निशुल्क करवाने का संकल्प लिया। प्रतिवर्ष 21 बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाने का फैसला लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों परिचय पुस्तिका का प्रकाशन आगामी दिवाली से पूर्व किया जाएगा। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों के बायोडाटा यथाशीघ्र संस्था के कार्यालय में पहुंचाने की अपील की गयी है।
              कोरोना के कारण जिन बच्चों के साथ अभिभावकों का साया उठ गया है उन्हें शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मीटिंग तकरीबन 2ं घंटे तक चली जिसमें आचार्य सुभाष शर्मा , शिव प्रकाश भूदेका , ओम प्रकाश शर्मां , बिहारी लाल शर्मा , सज्जन कुमार शर्मा , रवि तिवारी , पदमा शर्मा , आशा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

रेलवे स्टेशन व तलावपाली क्षेत्र को फेरीवालों से मुक्त कराने के मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar

ईकेए मोबिलिटी को मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से दूसरे चरण का निवेश प्राप्‍त हुआ

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ इंडियन फोर्जिंग इंडस्ट्री (AIFI) के अश्वनी जोत्शी सरचिटणीस नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!