Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा कार्स इंडिया ने एमएसटीआई के साथ किया समझौता

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी,होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज घोषणा करते हुए बताया कि इसने मारुति सुजुकी टोयोत्सु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमएसटीआई) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि अपने ग्राहकों को उनके वाहनों (एंड ऑफ लाइफ व्हीकल या ईएलवी) को स्क्रैप करने के लिए संपूर्ण समाधान मुहैया कराया जा सके।

         ग्राहक अपने पुराने वाहनों को वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से स्क्रैप करवा सकते हैं। इस साझेदारी के साथ, एचसीआईएल अपने ग्राहकों को उनके ईएलवी का सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने में सहायता करने का प्रयास करता है और अपने डीलर भागीदारों के माध्यम से परेशानी मुक्त डीरजिस्‍ट्रेशन और जमा/नष्ट का प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा प्रदान करता है।

         एमएसटीआई सरकार द्वारा अनुमोदित एक ईएलवी स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग कंपनी है जो देश में आधुनिक ईएलवी स्क्रैप और रीसाइक्लिंग केंद्र स्थापित कर रही है। यह सेवा गठबंधन दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शुरू होगा। भविष्य में एमएसटीआई द्वारा नए स्क्रैपेज केंद्रों को जोड़ने के साथ कवरेज क्षेत्र का विस्तार होगा।

          नई ग्राहक पहल पर अपनी बात रखते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री ताकुया सुमुरा ने कहा, “भारत सरकार द्वारा वाहन स्क्रैपेज नीति पुराने वाहनों के स्क्रैपेज और डीरजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देती है। इससे सड़कों से अनफिट वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बाहर निकालने, सुरक्षा में सुधार करने और भारत में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलेगी। हम अपने डीलरों के माध्यम से अपने ग्राहकों को उनकी पुरानी कारों को व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से स्क्रैप करने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की पेशकश करते हुए प्रसन्न हैं। इस सहयोग के साथ, होंडा कार्स इंडिया का मकसद अपने ग्राहकों की सेवा करने और उन्हें खुश करने के साथ ही इससे परे जाने का है।”

संबंधित पोस्ट

मुंबई में मार्च ,अप्रैल के 10 ,11 हजार प्रतिदिन मरीजों की सख्या घटकर 2 हजार हुई

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में डिपो बनाने की मांग

Aman Samachar

श्री वाघदेवी आश्रम के जीर्णोधार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्तों का उमड़ा सैलाब

Aman Samachar

जीवन मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!