Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

श्री वाघदेवी आश्रम के जीर्णोधार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्तों का उमड़ा सैलाब

ठाणे [ इमरान खान ] श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन ठाणे वागले इस्टेट के रामनगर में किया गया था। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा भी निकली गई।
        इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। जय भवानी, जय अम्बे की गूंज के साथ कलश यात्रा आगे बढ़ी । इस अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया था ,जिसका साधू संत सहित अन्य लोगों ने लाभ लिया। श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम का जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा लता ताई एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्री वाघदेवी मंदिर आश्रम के महंत स्वामी ओंकारानंद ने यहां आए भक्तों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान उपशाखा प्रमुख सचिन कांबले, पूर्व नगर सेवक डा जितेन्द्र वाघ , पूर्व नगर सेविका शिल्पा वाघ ,पूर्व नगर सेविका मनीषा सचिन  कांबले सहित काफी संख्या में साधु संत व भक्त उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

तीसरी लाट से पूर्व वैक्सीनेशन के लिए ग्लोबल टेंडर निकलने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

ठाणे से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भेजा गया सिंदूर

Aman Samachar

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने भारत का सबसे पहला परफॉर्मिंग आर्ट्स सम्मेलन किया आयोजित

Aman Samachar

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Aman Samachar

एक्सपीरियन ने नए डिसिजनिंग सॉल्यूशन –पॉवरकर्व® स्ट्रैटेजी मैनेजमेंट को किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!