Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] नशे के लिए पैसा न देने व नशा करने से रोकने पर 2 लोगों ने मिलकर 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी के भादवड इलाके से पोगांव तक जाने वाली बीएमसी की पाइप लाइन के किनारे हत्या कर फेंकी गई मोहम्मद असिफ सलीम अंसारी (19) लाश बरामद हुई। मृतक की महिला रिश्तेदार की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने छानबीन केे बाद 2 युवक सफीक रफीक अंसारी (19) और आमिर उर्फ फैजान रज्जाक सैयद (20) के खिलाफ भादंसं की धारा 302,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुुुसार युवक ने दोनों आरोपियों को नशा करने के लिए पैसा नही दिया और नशा करने से मना किया था। जिसके बाद आक्रोशित होकर दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर मोहम्मद आसिफ की हत्या कर शव को पाइप लाइन के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नीलेश बड़ाख कर रहे हैं। .

संबंधित पोस्ट

एजुकेशन फॉर आंत्रप्रन्योरशिप (ईफॉरई) को रफ्तार देने के लिए सिडबी ने किया युनिवर्सिटी के साथ समझौता 

Aman Samachar

अस्पतालों में आक्सीजन व अग्निसुरक्षा के लिए मनपा ने नियुक्त किए विशेष अधिकारी 

Aman Samachar

एबिक्सकैश ट्रैवल ने मलेशिया और सऊदी अरब की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

भारत में हजारों मरीज ब्लड कैंसर के लिए जीवन रक्षक उपचार से वंचित

Aman Samachar
error: Content is protected !!