Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में डिपो बनाने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में बस डिपो के लिए अरक्षित भूखंड को कब्जे में लेकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग परिवहन सदस्य शमीम खान ने किया है। उन्होंने ने इस आशय का ज्ञापन परिवहन सभापति विलास जोशी व स्थाई समिति सदस्य संजय भोईर को दिया है।

                     परिवहन सदस्य खान ने अपने ज्ञापन में कहा है  कि शहर की जनसँख्या के मद्देनजर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए टीएमटी के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि हमने परिवहन सेवा के माध्यम से इलेक्ट्रिक बस शुरू करने की पहले ही मांग किया है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड एमएमआरडीए के माध्यम से इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध करने की मांग किया था जिसके लिए प्रयास शुरू किया है। एमएमआरडीए आयुक्त आर ए राजीव के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इसके बाद महापौर नरेश म्हस्के ने भी  इस मांग को गंभीरता से लेते हुए एमएमआरडीए को पत्र दिया है। शमीम खान ने कहा कि नयी आने वाली बसों में कुछ बसें कलवा – मुंब्रा क्षेत्र के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंब्रा  में टीएमटी बस डिपो के आरक्षित भूखंड शीघ्र कब्जे में लेकर डिपो का निर्माण कराये जाने की मांग किया है। के लिए भारत गियर से मुंबई के बीच बस सेवा शुरू करने , बस चालक व कंडेक्टर के मनमानी करने की शिकायत मिलने का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा है बस स्टॉप पर यात्री के खड़े रहने के बावजूद कुछ बस चालक व कंडेक्टर बस नहीं रोकते जिससे नागरिकों में रोष है। बस स्टाप पर यात्रियों के रहते बस  रोकने वाले चालकों व वाहकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकों को परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा अनुदान देती है। परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने की दृष्टि से काम करने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

शराब की हाथभट्टी पर छापा मारकर उत्पाद शुल्क विभाग ने जब्त की 2 . 40 लाख की सामग्री 

Aman Samachar

जुहू बन जायेगा वाईवी केयर के फेस्टिवल मे वीगनिज्मों का शहर ! 

Aman Samachar

टोरंट पॉवर की कोशिश से कलवा मुंब्रा दिवा के 1000 घर हुए रोशन

Aman Samachar

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 57 वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 

Aman Samachar

एसटी निगम के अंतर्गत 5 क्षेत्रीय विभाग का निर्माण

Aman Samachar
error: Content is protected !!