Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

मुंबई  [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक की साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र पहल के तहत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, पश्चिम बंगाल साइबर सुरक्षा जागरूकता और अन्य प्रशिक्षण सामग्री/ विषयवस्तु प्रदान करेगा, जिसका उपयोग बैंक द्वारा बैंक के हितधारकों के लिए आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम/ कार्यशालाओं में किया जाएगा।

           समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र,आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल द्वारा बैंक की केंद्रीय कार्यालय, मुंबई और साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित वर्च्युअल कार्यक्रम में हस्ताक्षर किए गए थे। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक और सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै ,सभी कार्यकारी निदेशक – श्री नितेश रंजन, श्री रजनीश कर्नाटक , श्री निधु सक्सेना और श्री रामासुब्रह्ममणियण एस और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी श्री के.एम. रेड्डी उपस्थित थे। श्री संजय कुमार दास, सदस्य-सचिव, साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल, कोलकाता से जुड़े थे।

         सूचना/साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रदान की गई सामग्री का उपयोग बैंक द्वारा सोशल मीडिया, बैंक वेबसाइट, ईमेल, मीडिया,  ई-पत्रिकाओं, रेडिओ, पुस्तिकाओं आदि जैसे विभिन्न डिलीवरी चैनलों के लिए किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी क्षेत्रों में 15 स्वयं सहायता समूहों को यूनियन बैंक ने किया ऋण स्वीकृत 

Aman Samachar

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar

जिला परिषद का 85 करोड़, 50 रूपये का बजट आज सामान्य सभा में पेश 

Aman Samachar

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिले के आदिवासी क्षेत्रों में आंगनवाडी को दी भेट 

Aman Samachar

ठाणे शहर में चौबीस घंटे में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 3 मरीजों की मृत्यु 

Aman Samachar
error: Content is protected !!