Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कुछ दिनों से तोडू कार्रवाई शुरू है।  आज मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने तोडू कार्रवाई का स्वतः मौके पर जाकर निरिक्षण किया है। मनपा की सभी प्रभाग समिति क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई है आज मनपा आयुक्त ने खुद मौके पर जाकर यह साबित करने का प्रयास किया है कि सिर्फ कार्रवाई दिखने से काम नहीं चलेगा।

                  माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति में स्मशान भूमि के के सामने 3 आरसीसी के अतिरिक्त अनधिकृत निर्माण , नौपाडा कोपरी प्रभाग समिति के कोपरी गाँव के एक अतिरिक्त निर्माण मनपा आयुक्त डा शर्मा की उपस्थिति में मनपा ने तोड़ दिया है।  दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में बेडेकर में अनधिकृत इमारत का आरसीसी निर्माण व कालम तोड़ दिया है।  मनपा ने कलवा क खारेगाँव व घोलाई नगर में भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है।  दिवा में अनधिकृत निर्माण करने वाले सुनील सखाराम वहाल ,राम सुरेश मौर्या , गुड्डू पटवा व जनार्दन बेडेकर के खिलाफ महाराष्ट्र महानगर अधिनियम की धारा 397 क ,१ ,ख के तहत मुंब्रा पुलिस में फौजदारी मामला दर्ज कराया है। मनपा ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई करने के साथ अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए निर्माण कराने वालों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज कराना शुरू किया है। वहीँ लोगों का कहना है कि चाल के छोटे निर्माण करने वालों के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई शुरू किया है। बहुमंजिली  अनधिकृत इमारतों का निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सबसे अधिक नुकसान अनधिकृत बहुमंजिली इमारतों के निर्माण से होता है।

संबंधित पोस्ट

गटई कामगारों की समस्या का एक माह में हल , कंगना राणावत को देश से बाहर किया जाए – सामाजिक न्याय राज्यमंत्री 

Aman Samachar

नगर सेवकों की आवाज दबाने के मुद्दे को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की विरोधी पक्षनेता ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

भिवंडी – वाडा रोड की दुरुस्ती के लिए श्रमजीवी संघटना ने किया रास्ता रोको आंदोलन  

Aman Samachar

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर में 350 लोगों की जांच में 3 आटोरिक्शा चालक पॉजिटिव मिले

Aman Samachar

घनसोली प्रभाग में अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध मनपा ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!