Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्री मेट्रिक स्कालरशिप की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अपर जिलाधिकारी को प्री मेट्रिक स्कालरशिप बहाल किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया गया . प्रतिनिधि मंडल ने शीघ्र ही प्री मेट्रिक स्कालरशिप को बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गयी है .

जिसमें कहा गया है कि पिछले दिनों भाजपा शासित केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को बेगम हज़रत महल नामक दी जाने वाली प्री मेट्रिक स्कालरशिप को रद कर दिया इसी संदर्भ में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा अल्पसंख्यक समुदाय के नेता अनीस कुरैशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर मेमोरेंडम सौंपा . मिडिया से बातचीत के दौरान अनीस कुरैशी ने  कहा कि संपूर्ण भारत देश में अल्पसंख्यक समुदाय में केंद्र सरकार के प्रति रोष है . विविध संगठन द्वारा इसकी चौतरफा निन्दा हो रही परन्तु भाजपा का मुस्लिम समुदाय से द्वेष के कारण अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य जाति धर्मो को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है .अल्पसंख्यक समुदाय में शामिल मुस्लिम समाज के साथ साथ सिख, ईसाई, बुद्धिस्ट,जैन व पारसी धर्म के भी गरीब शोषित व पीड़ित लोगों को अब तमाम सहुल्तों से वंचित कर के भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को सहुलतें प्रधान कर रही है. यदि भारत शासित केंद्र सरकार ऐसे जनविरोधी फैसलों को वापस नहीं लेती तो मजबूरन हमें आन्दोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा .

इस प्रतिनिधि मंडल में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आफताब शेख, ठाणे शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी नूर खतिब, प्रदेश कांग्रेस सदस्य व प्रदेश कांग्रेस सदस्य शकीला शेख़, बुद्धिस्ट समाज से कांग्रेस प्रदेश सदस्य रमेश इंदिसे, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष ज़िया शेख, सिख समाज से अल्पसंख्यक कोंकण विभाग के उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह अठवाल, जैन समाज से कोंकण विभागीय उपाध्यक्ष दिपक उदानी, क्रिश्चियन समाज से कोंकण विभागीय उपाध्यक्ष पास्टर बापू चौकसे, कुलदीप सिंह मुंडे, ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज़ शेख़,शीरीन शेख, वसीम लग्गड इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

16 छात्र कोरोना पोजिटिव मिलने से 27 दिसंबर तक घनसोली स्कूल बंद 

Aman Samachar

ईबिक्सकैश ग्लोबल सर्विसेज़ ने वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में प्राप्त किए सात नए कॉन्ट्रैक्ट्स

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता की धमाकेदार शुरुआत

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने पूर्व सांसद फुलन देवी का २४ वा शहादत दिवस मनाया 

Aman Samachar

शोषित, पीडित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु प्रशासन कटिबद्ध – वैदेही रानडे

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!