Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना शिंदे गुट बना कौरव की सेना – संजय घाड़ीगांवकर

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे के टैंभीनाका स्थित आनंद आश्रम पर शिवसेना शिंदे गुट ने अवैध कब्जा कर लिया है। ऐसे गंभीर आरोप लगाते हुए उद्धव बालासाहेब शिवसेना के ठाणे उपजिलाप्रमुख संजय घाटीगावकर ने आरोप लगाया है कि शिंदे गुट अपने करतूतों के कारण गौरव की सेना बन चुकी है । लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि आखिरकार महाभारत के युद्ध में विशाल कौरव सेना को पांडव की सेना के समक्ष से करारी हार मिली थी। उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय आनंद दिघे का निवास स्थान  पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
         कौरव सेना का जिक्र करते हुए संजय घाटीगावकर ने आरोप लगाया है कि शिंदे गुट भी कौरव सेना की प्रवृत्ति  के अनुरूप काम कर रहा है।  जिसका उदाहरण आनंद मठ बना है। आनंदमठ जो कभी ठाणे शहर की जनता का आस्था  का स्थान हुआ करता था, उसे राजनीतिक स्वार्थ साधने का अड्डा बना लिया गया है।  यह प्रयास नैतिकता के खिलाफ है। जिस आनंद मठ में आम नागरिकों की समस्या का समाधान होता था, आज उसे पार्टी कार्यालय बना दिया गया है।
        उन्होंने कहा है कि भले द्वापर युग में पांडवों ने कौरव  को पराजित किया, लेकिन आज भी कौरवी प्रवृत्ति महाराष्ट्र की राजनीति में एक्टिव है । घाडीगावकर ने कहां है पहले तो शिंदे गुट ने शिवसेना के साथ गद्दारी की।  इसके बाद शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भी चुराने का प्रयास किया । उसमें सफलता नहीं मिली तो  शिवसेना के चुनाव चिन्ह आदि को ही हड़पने की कोशिश की थी।  लेकिन  आनंदमठ  को पार्टी कार्यालय बनाया जाना यह कौरवी मानसिकता का परिचायक है । ऐसे गंभीर आरोप लगाते हुए संजय घाटीगांवकर ने कहा कि आखिरकार  सभी अराजक तत्वों को अपनी पराजय स्वीकार करनी ही पड़ती है।

संबंधित पोस्ट

जनता दरबार के पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने किया ठाणे का दौरा 

Aman Samachar

एसटी की पट्टे  ली जाने वाली इलेक्ट्रिक बस का अनुबंध रद्द करें —  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

एचजीएच इंडिया के 12 वें एडिशन की मुंबई में शुरूआत

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

Aman Samachar

Aman Samachar

पेटीएम ने मिंत्रा, ओयो, डोमिनो’ज़ और अन्य के लिए कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन सर्विस की लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!