Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नगर सेवकों खुद को मत बेचना , जनता माफ़ नहीं करेगी की होर्डिंग बनी चर्चा का सबब 

ठाणे [ इमरान खान ] वर्ष 2009 से कलवा मुंब्रा में बदलाव अपनी आँखों के सामने है। गद्दारों को जनता माफ़ नहीं करेंगी। इस तरह की होर्डिग कलवा में लगी है जो नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पहले राकांपा नेता व पूर्व गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने अपने नगर सेवकों व पदाधिकारियों को भारी राशि का लालच देकर तोड़ने का आरोप सोशल मिडिया पर लगाया था।

        गौरतलब है कि बालासाहब की शिवसेना और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के बाच शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। ठाणे मनपा में सत्ता स्थापित करने के लिए बालासाहब की शिवसेना को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। ठाणे शहर में अपनी साख बचाए रखने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहब की शिवसेना अपनी पूरी ताकत लगाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। शहर में चर्चा है कि कि उसके निशाने पर राकांपा है। राकांपा के नगर सेवकों को तोड़कर दो – तीन पैनल पर कब्ज़ा कर मनपा की सत्ता में आने की कोशिस कर रही है।  पिछले दिनों राकांपा नेता व पूर्व गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने उनके नगर सेवकों को एक एक करोड़ रूपये का लालच देकर तोड़ने का शिवसेना शिंदे गुट पर आरोप लगाया था।
           अब कलवा में इसी तरह की होर्डिंग लगने से एक बार फिर तोड़फोड़ की राजनीति चर्चा में है। जिसमें एक बिल्ली का चित्र बनकर खोका बोका शीर्षक दिया गया है। उसके बाद लिखा गया है नगर सेवकों खुद को बेचो मत।  महाराष्ट्र की राजनीति में खोका नाम की कीड़ा महाराष्ट्र के राजनीतिक संस्कार को उध्वस्त कर गयी है। यह कीड़ा अब कलवा मुंब्रा में आया है। नगर सेवकों अब उससे दूर रहो। कलवा मुंब्रा की जनता तुम्हारी गद्दारी माफ़ नहीं करेगी।2009 के बाद से कलवा मुंब्रा में हुआ बदलाब तुम्हारे आँखों के सामने है। गद्दारी जनता माफ़ नहीं करेगी। होर्डिंग के अंत में उसने अपना नाम रविन्द्र पोखरकर एक जागरूक कलवेकर लिखा है।

संबंधित पोस्ट

सांसद समेत कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलवा अस्पताल प्रशासन मरीजों की मौत का जवाब माँगा 

Aman Samachar

पर्यूषण महापर्व समयावधि में मांस विक्री दुकानें व कत्तलखाना बंद रखने की जैन समाज ने की मांग 

Aman Samachar

इमारत निर्माण के मिट्टी की टीला गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु , एक घायल 

Aman Samachar

परिवहन विभाग की जमीनों का विकास पीपीपी आधार पर किया जाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

महिला दिवस के निमित्त साइकिल रैली में 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

राज्य में प्रयोग के तौर पर स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!