Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए 3 से 6 तक प्रापर्टी प्रदर्शनी ठाणे में 

ठाणे [ इमरान खान ]  प्रापर्टी खरीदने वाले ग्राहकों के क्रेडाई एमसीएचआई की 3 से 6 फरवरी 2023 के दौरान ठाणे के रेमंड ग्राउंड में प्रापर्टी प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया है। इस प्रापर्टी प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया जायेगा।  इसकी जानकारी एमसीएचआई ठाणे शाखा के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने पत्रकार सम्मेलन में दिया है।

          उन्होंने बताया कि ठाणे का रियल इस्टेट मार्केट खरीदी व विक्री की दृष्टि से अत्यंत सुरक्षित होने के चलते हर कोई चाहता है कि अपना घर ठाणे में हो। इसकी पूर्ती करने के लिए एमसीएचआई एक छत के नीचे 25 लाख रूपये से 5 करोड़ रूपये के घर , आफिस स्पेस उपलब्ध करा रही है। यह प्रापर्टी प्रदर्शनी 3 फरवरी से 6 फरवरी के दौरान सुबह 11 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक चलेगी। प्रदर्शनी में बिल्डरों के करीब 100 प्रोजेक्ट के साथ ही वित्तीय संस्थाओं , बैंकों को स्टाल रहने से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएँ मिलेगी। प्रदर्शनी में निःशुल्क प्रवेश के साथ फ्री पार्किंग की सुविधा है। उपाध्यक्ष सचिन मिरानी ने कहा कि ठाणे में प्रापर्टी सेल हो रही है। अंडर कंस्ट्रक्शन फ़्लैट ही उपलब्ध हो रहे हैं। ठाणे मेट्रो शुरू होने वाली है। घोडबंदर रोड से ठाणे , बोरीवली व अन्य शहरों की कनेक्टीविटी है। इस अवसर पर एमसीएचआई सचिव मनीष खंडेलवाल , कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा ,एक्सिविशन कमेटी के संचालक संदीप महेश्वरी ,भावेश गाँधी , फैयाज विरानी ,मनीष मेहता ,निमित मेहता , अजय वोरा आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि एमएमआरडीए के अधिकारीयों को विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों से प्रापर्टी प्रदर्शनी का लाभ उठाने के लिए भेट देने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

एका ई9, देश की पहली ‘मेड-इन-इंडिया’ 9-मीटर शुद्ध इलेक्ट्रिक, जीरो-एमिशन बस का गडकरी ने लिया जायज़ा

Aman Samachar

जिले में कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन व आरोग्य विभाग पूरी तरह सतर्क – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इनोवेटिव ट्रेनिंग प्रैक्टिस 2020-2021 के लिए जीता 31वां राष्ट्रीय पुरस्कार

Aman Samachar

वसई, मुंबई का उभरता हुआ इंटरकोस्टल रिहाईशी ठिकाना

Aman Samachar

पीएनबी ने 128 वां स्थापना दिवस पर कार्डलेस नकद निकासी, वर्चुअल डेबिट कार्ड व कई अन्य की शुरुआत की

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!