Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दो लोगों के खिलाफ दो लाख रूपये से अधिक की बिजली चोरी का मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी में बिजली आपूर्ति का ठेका लेने वाली टोरेंट पावर कम्पनी के कर्मचारियों की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने 2 लोगों के विरुद्ध 2 लाख 15 हजार रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है।
              पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय होटल जोशी कम्पाउंड के रहने वाले खालीक ने अपने फायदे के लिए टोरेंट पावर कम्पनी के लगे मिनीसेक्शन पिलर से दो काले रंग के केबल जोड़ कर 3799 युनिट पावर इस्तेमाल कर 66 हजार 903 रुपए की बिजली चोरी की है। पुलिस ने विजिलेंस टीम की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह गायत्री नगर के रहने वाले हनिफ ने मिनीसेक्शन पिलर से 6739 युनिट पावर इस्तेमाल कर 1 लाख 47 हजार 642 की बिजली चोरी की है। टोरेंट कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। टोरेंट पावर की विजिलेंस टीम ने अवैध रूप से बिजली चोरी कर पावर कंपनी को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

महुआ फूलों से बने पौष्टिक लड्डू, बिस्कुट स्कूल के पोषण आहार में शामिल  करें –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

जीवन की सुरक्षा की खातिर विद्यार्थी लगवाएं कोरोना वैक्सीन -डॉ अशोक वाघ

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

पूर्वांचल के गांधी रामसकल पटेल का मुंबई में सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!