Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

  सरोगेट माताओं व एग डोनर्स को कवर करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बनी एगॉन लाइफ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल भारत की जीवन बीमा कंपनी  ने देश की पहली जीवन बीमा पालिसी लांच की है जो सरोगेट माताओं व एग डोनर्स को कवर प्रदान करती है। इस पॉलिसी के तहत सरोगेसी प्रक्रिया के दौरान किसी जटिलता या मृत्यु की स्थिति में उनके नामितों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान उपलब्ध कराती है।

        यह पालिसी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा लाए गए सरोगेसी (रेगुलेशन) एक्ट 2021 और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट 2021 (सहायक प्रजनन  प्रौद्योगिकी कानून 2021) के अनुरूप है। इस पॉलिसी में सरोगेट मांओं को तीन वर्ष व एग डोनर्स को एक वर्ष का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा और यह कवर सरोगेसी प्रक्रिया शुरु करने से पहले सरोगेसी करवाने वाले दंपत्ति को एआरटी-रजिस्टर्ड फर्टिलिटी एवं सरोगेट क्लीनिक्स से खरीदना होगा।एगॉन लाइफ ने इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 100 से ज्यादा सरोगेसी प्रक्रियाओं में कवरेज प्रदान की है।

        सतीश्वर बी., एमडी एवं सीईओ, एगॉन लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा , “भारत में इस पहल की शुरुआत करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी होने का हमें गर्व है। हमारी एडवांस्ड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते हम तेजी के साथ इस किफायती व समग्र सॉल्यूशन का निर्माण करते हुए सरोगेट मांओं व सरोगेसी प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे लोगों को सेवा दे रहे हैं। यह हमारे ग्राहकों को उनके जीवन उद्देश्यों को पूरा करने का साधन बनने के साथ उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।

संबंधित पोस्ट

भारत में वीएलसीसी का 100 वां इंस्टिस्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन जम्मू में खुला 

Aman Samachar

निजी कंपनी व सोसायटियों में टीकाकरण की अनुमति देने की मनपा की योजना घोषित

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट प्रकोप को रोकने के लिए जिले में प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

मानव अधिकारों का हनन होता है तो उसकी रक्षा के लिए मानवाधिकार एक प्रमुख हथियार

Aman Samachar

भिवंडी के चार बुज़ुर्ग शायरों का रईस हाई स्कूल में किया गया सत्कार 

Aman Samachar

 रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी ने लॉन्च की नई पॉलिसी , 5 करोड़ तक की उच्च बीमा राशि

Aman Samachar
error: Content is protected !!