Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भारत में वीएलसीसी का 100 वां इंस्टिस्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन जम्मू में खुला 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में स्किल डेवेलपमेंट इंस्टिट्यूट की प्रमुख चेन, वीएलसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन ने भारत में अपना 100वां इंस्टिट्यूट जम्मू में खोलने की घोषणा की। जम्मू के त्रिकुटा नगर में स्थित इस इंस्टिट्यूट का उद्घाटन वीएलसीसी ग्रुप की संस्‍थापक श्रीमती वंदना लूथरा ने किया।

आधुनिक उपकरणों और ट्रेनिंग देने के लिए जरूरी संसाधनों से लैस यह इंस्टिट्यूट ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन में एंट्री लेवल के साथ स्किल अपग्रेडेशन कोर्स ऑफर करेगा। अनुभवी और विशेषज्ञ टीचर्स का स्टाफ मिश्रित शिक्षण पद्धित से प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें डिजिटल  मीडिया और टेक्नोलोजी के साथ पारंपरिक इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व में क्लासरूम में पढ़ाई होगी। इंडस्ट्री में अपनी तरह के पहले मिश्रित लर्निंग फॉर्मेट से शुरू से लेकर अंत तक छात्रों को बेहतरीन ढंग से पढ़ने और सीखने का अनुभव प्रदान किया जाएगा। छात्र कोर्स के चयन, कोर्स की डिलिवरी, सर्टिफिकेशन और पोस्ट सर्टिफिकेशन अपग्रेडेशन में इन अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर वीएलसीसी की संस्थापक श्रीमती वंदना लूथरा ने कहा, “मेरा हमेशा से यह मानना है कि हमारे इंस्टिट्यूट रोजगार और उद्यमिता के अवसर उत्पन्न कर लोगों की जिंदगी और उनका लाइफस्टाइल बदलने के अपने मिशन का लगातार विस्तार कर रहे हैं। महिलाओं की आत्मनिर्भरता को उन्होंने खासतौर पर संभव बनाया है। भारत में उल्लेखनीय रूप से महत्वपूर्ण 100वें इंस्टिस्ट्यूट और जम्मू में पहले इंस्टिट्यूट का खुलना इस दिशा में बेहतरीन कदम है। यह वीएलसीसी में हमारे लिए बेहद गर्व का विषय है।”

वीएलसीसी के संस्थान कुछ दिनों से 15 महीने के बेहद कम समय के 100 से ज्यादा सर्टिफिकेट-आधारित और कॉरेस्‍पॉन्‍डेंस (पत्राचार) कोर्सेस की पेशकश करते हैं। इन कोर्स की अवधि इसकी श्रेणी पर निर्भर करती है। ब्यूटी और न्यूट्रिशन की विविध श्रेणियों में फैले तरह-तरह के कोर्सेज में कॉस्मेटोलॉजी, एस्थियोलॉजी, स्किनकेयर टु मेकअप, नेल आर्ट, स्पा थेरेपी, क्लिनिकल न्यूट्रिशन, स्पोट्रर्स एंड फिटनेस न्यूट्रिशन के साथ चाइल्ड न्यूट्रिशन के कोर्स शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar

बेटी के लिव्हर दान से पिता को मिला जीवनदान

Aman Samachar

अधर में लटके एस आर ए प्रकल्प को गृहनिर्माण मंत्री ने शीघ्र शुरू कराने के साथ बकाया किराया दिलाया 

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!