Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी ने वित्तीय समाधान के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड से किया समझौता 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास में संलग्न देश की एक  प्रमुख वित्तीय संस्था है और सिडबी ने एमएसएमईयों को   वित्तीय समाधान उपलब्ध  कराने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। समझौता ज्ञापन श्री वी. सत्य वेंकट राव, उप प्रबंध निदेशक, सिडबी और श्री अखिलेश कुमार रॉय, कार्यकारी उपाध्यक्ष, नेशनल हेड सेल्स एक्सीलेंस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा निष्पादित किया गया था।

        समझौता ज्ञापन के तहत, सिडबी और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के ग्राहकों को पूर्ण वित्तीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। समझौता ज्ञापन से एमएसएमई इकाइयों को निर्बाध तरीके से पूर्ण वित्तीय समाधान उपलब्ध करवाना सुगम  होगा । एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ व्यवस्था के संबंध में, श्री वी. सत्य वेंकट राव, उप प्रबंध निदेशक, सिडबी ने कहा, “सिडबी तीन दशकों से अधिक समय से एमएसएमई को उच्चतर ऊंचाइयां हासिल करने में सहायता कर रहा है। एमएसएमई इकाइयों को सर्वोत्तम संभव वित्तीय सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह व्यवस्था एमएसएमई इकाइयों को दोनों बैंकों के वित्तीय उत्पादों और सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। इस व्यवस्था के माध्यम से दोनों बैंक अधिक एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनाने का प्रयास करेंगे।“

संबंधित पोस्ट

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सामान्य तरह से होली मनाने का आवाहन 

Aman Samachar

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

Aman Samachar

होम अप्लायंसेज पर नए #ZindagiHit अभियान के साथ होम क्रेडिट इंडिया ने कहा लाइफ में नो समझौता

Aman Samachar

शहर में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज होगा –  मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

छठ व्रतियों ने विविध तालाबों व घाटों में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!