Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

मुंबई [ युनिस खान , 18 सितंबर 2023] सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्‍ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में वर्ष 2022-23 हेतु भारत सरकार की ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार’ योजना के अंतर्गत ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्‍मानित किया गया। उपर्युक्‍त पुरस्‍कार बैंक को दिनांक 14 सितंबर 2023 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित हिंदी दिवस समारोह- 2023 एवं तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन  के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्‍कार समारोह के मुख्‍य अतिथि माननीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा के कर कमलों से एवं उपाध्यक्ष, संसदीय राजभाषा समिति श्री भर्तृहरि महताब, उपसभापति, राज्य सभा श्री हरिवंश नारायण सिंह, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,  सुश्री अंशुली आर्या की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने ग्रहण किया।

        इसके साथ ही नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों हेतु भारत सरकार की योजना ‘नराकास राजभाषा सम्मान’ के तहत बैंक के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), वडोदरा को ‘ख’ भाषाई क्षेत्र के अंतर्गत ‘प्रथम पुरस्कार’ एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), वाराणसी को ‘क’ भाषाई क्षेत्र में ‘द्वितीय पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है ।

      गौरतलब है कि बैंक का मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन बॉब वर्ल्ड हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी एवं गुजराती भाषा में उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधानुसार लेनदेन एसएमएस की सुविधा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। बैंक के अन्य डिलीवरी चैनल जैसे एटीएम, सेल्फ सर्विस पासबुक, बॉब वर्ल्ड इंटरनेट बैंकिंग, चैटबॉट सेवा, कांटैक्ट सेंटर, डिजिटल लेंडिंग जर्नी आदि में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

 

संबंधित पोस्ट

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष के हाथो वरिष्ठ कारसेवक ओमप्रकाश शर्मा सम्मानित

Aman Samachar

शील मुंब्रा कलवा क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलेगी टोरेंट पावर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने रु.5 लाख एवं इससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को किया अनिवार्य

Aman Samachar

किराये पर सायकिल योजना रद्द करने के निर्णय का नगर सेविका ने किया स्वागत 

Aman Samachar

सावरोली में महानगर गैस लिमिटेड का सिटी गेट स्टेशन शुरू

Aman Samachar

माँ और नवजात शिशु की जान बचाकर मर्जिया पठान ने दी इंसानियत की सीख 

Aman Samachar
error: Content is protected !!