Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सावरोली में महानगर गैस लिमिटेड का सिटी गेट स्टेशन शुरू

रायगढ़ [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण कंपनियों में से एक महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रायगढ़ जिले के खालापुर के सावरोली में १६ फरवरी, 2023 को अपने पांचवें सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) के स्थायी और उच्च क्षमता वाले स्किड लगाने के साथ गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार किया है। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एमजीएल का पहला सीजीएस है।

       सावरोली में यह सीजीएस, गेल की दाहेज-उरण गैस ट्रांसमिशन पाइपलाइन (डीयूपीएल) और नेशनल गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसने एमजीएल के एकीकृत गैस आपूर्ति नेटवर्क की गैस आपूर्ति की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिससे खोपोली और आसपास के क्षेत्रों में एमजीएल के कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है।

संबंधित पोस्ट

गीता जयंती पर श्रीमद्भगवद्गीता रथयात्रा एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

Aman Samachar

रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर गृहनिर्माण मंत्री से मिले जमातों के प्रतिनिधि 

Aman Samachar

महिला व बाल कल्याण योजना लागू करने की मांग पर आयुक्त ने कार्यवाही का दिया आदेश

Aman Samachar

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का पुलिस आयुक्त को निर्देश

Aman Samachar

11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने ठाणे में शुरू किया मेडिकल स्टोर

Aman Samachar

जेईई (मेन) 2024 सेशन 1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस का परचम

Aman Samachar
error: Content is protected !!