Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने रु.5 लाख एवं इससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को किया अनिवार्य

 मुंबई [ युनिस खान ] ग्राहकों को चेक के धोखाधड़ीपूर्ण भुगतान से बचाने के लिए पंजाब नैशनल, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने रु. 5 लाख और इससे अधिक के चेक के भुगतान हेतु पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) अनिवार्य कर दिया है। यह नियम दिनांक 05.04.23 से प्रभावी होगा। पीपीएस भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित की गई एक प्रणाली है, जिसमें ग्राहकों को निश्चित राशि के चेक जारी करते समय आवश्यक विवरण (खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तिथि, राशि और लाभार्थी का नाम) की पुन: पुष्टि करने की आवश्यकता होती है। यह ऐसे चेकों की प्रोसेसिंग करते समय किसी भी संभावित जोखिम के विरुद्ध सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर बनाता है।

       ग्राहक शाखा कार्यालय, व्यक्तिगत एवं कारोबार के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग (पीएनबी वन), या एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से चेक विवरण प्रदान करके पीपीएस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। यह विवरण चेक प्रस्तुतीकरण/समाशोधन तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व प्रस्तुत किया जाना है। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार, पीएनबी ने 01 जनवरी, 2021 से सीटीएस(CTS) समाशोधन में प्रस्तुत रु. 50,000 और इससे अधिक के चेक के लिए पीपीएस का शुभारम्भ किया था। आरबीआई ने संस्तुति की थी कि इस सुविधा का लाभ उठाना खाताधारक के विवेकाधिकार पर है और बैंक इसे रु.5 लाख और इससे अधिक के चेक के लिए अनिवार्य करने पर विचार कर सकते हैं।

       केवल वे चेक जिन्हें पीपीएस में पंजीकृत किया गया है, विवाद समाधान तंत्र के अंतर्गत स्वीकार किए जाएंगे। पूर्व में, पीपीएस में चेक विवरण जमा करने की अनिवार्यता रु.10 लाख और इससे अधिक के चेक के लिए निर्धारित की गई थी।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैक के चुनाव में भाजपा व बविआ के सहकार पैनल विजयी , महाविकास आघाडी को झटका

Aman Samachar

  कौशाम्बी, गाजियाबाद में SIDBI की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

Aman Samachar

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

Aman Samachar

हवाई अड्डों के रनवे का विस्तार करते हुए हर तालुका में हेलीपैड बनाया जाए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!