Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक की कुल ब्याज 30.7 फीसदी बढ़कर 26,354.92 करोड़ रुपये हुए

मुंबई [ इमरान खान ] पंजाब नेशनल बैंक Q2 results: प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। शेयर बाजार को दी गई सूचना में बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 327 फीसदी बढ़कर 1,756 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का नेट प्रॉफिट 411.27 करोड़ रुपये था। जबकि तिमाही आधार नेट प्रॉफिट में 39.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,255.41 करोड़ रुपये था।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की कुल ब्याज 30.7 फीसदी बढ़ी

दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की कुल ब्याज 30.7 फीसदी बढ़कर 26,354.92 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 20,154.02 करोड़ रुपये थी। 30 सितंबर तक बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPAs) गिरकर 6.96 फीसदी हो गई, जो पिछली तिमाही में 7.73 प्रतिशत था। 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPAs 10.48 फीसदी था। पूर्ण रूप से, Q2FY24 के अंत में GNPAs 65,563.12 करोड़ रुपये था।

    पिछली तिमाही में नेट NPA 1.98 प्रतिशत से गिरकर 1.47 फीसदी हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में नेट NPA 3.8 फीसदी था। सितंबर 2023 के अंत में बैंक का नेट NPA 13,114.12 करोड़ रुपये था। संपत्ति पर बैंक का रिटर्न पिछली तिमाही के 0.34 फीसदी से बढ़कर पिछली तिमाही में 0.48 फीसदी हो गया। Q2FY23 में यह 0.12 फीसदी था।

संबंधित पोस्ट

गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने राम तीरथ मल्लाह को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

मानसून में वर्षाजन्य रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आवाहन 

Aman Samachar

पीडियाट्रिक सुविधा व एचआरसीटी स्केनिंग मशीन का नगर विकास मंत्री शिंदे के हाथो लोकार्पण

Aman Samachar

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar

पीएनबी ने रक्षक प्लस योजना के लिए फिर जीता भारतीय सेना का भरोसा

Aman Samachar

माँ शक्ति फिल्म्स ने रिलीज किया मनोरंजक भोजपुरी वीडियो नाच झरेला कमर लचका के

Aman Samachar
error: Content is protected !!